-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vande Bharat Pune Route Coaches Increased Indore Route Nagpur Not Puja Special Trains
Vande Bharat: बीमारी सिर की, इलाज पैर का, जरूरत पुणे रूट की, कोच बढ़ेंगे इंदौर रूट पर
- Written By: प्रिया जैस
Vande Bharat News: त्योहारों के सीजन में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। लेकिन खास बात यह है कि जिस वंदे भारत को अधिक कोच की जरूरत है उसे छोड़ दूसरे ट्रेनों के कोच बढ़ाए जा रहे है।

वंदे भारत (फाइल फोटो)
Vande Bharat Route: बीमार होने पर नीम हकीम के पास इलाज के लिए जाने पर खासे नजारे देखने को मिलते हैं। मरीज का सिर दर्द हो रहा होता है और हकीम इलाज पैर का करता है। कुछ ऐसा ही नजारा रेलवे में भी देखने को मिला जब देश में 7 वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच की संख्या में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया।
खास बात है कि इसमें ट्रेन 20911/12 इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है, जबकि वर्तमान में कोच बढ़ोतरी की सबसे अधिक जरूरत ट्रेन 26101/02 नागपुर (अजनी)-पुणे-नागपुर (अजनी) वंदे भारत एक्सप्रेस को है।
8 से होंगे 16, 16 से होंगे 20 कोच
जानकारी के अनुसार, ट्रेन 20911/12 इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच संख्या 8 से बढ़ाकर 16 की जाएगी। इसके अलावा ट्रेन 20871/72 हावड़ा-राउलकेला-हावड़ा, 22499/00 देवघर-वाराणसी और 20671/72 मदुरै-बेंगलुरु-मदुरै वंदे भारत में भी 8 के बजाय 16 कोच होंगे। वहीं ट्रेन 20631/32 मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम-मंगलुरु सेंट्रल, 20701/02 सिकंदराबाद-तिरुपति-सिकंदराबाद और 20665/66 चेन्नई एग्मोर-तिरुनवेली-चेन्नई एग्मोर वंदे भारत में 16 से 20 कोच होंगे। रेलवे ने यह निर्णय इन वंदे भारत में बढ़ते यात्रियों की संख्या के आधार पर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
कमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
3 घंटे की बारिश में सिहर उठा नागपुर: अधूरी सड़क निर्माण परियोजनाएं बनीं मुसीबत, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
नागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!
दिवाली: एक ओर रिग्रेट, दूसरी ओर 300 से ज्यादा सीटें
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 10 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटित की गई इस वंदे भारत के नियमित होते ही वेटिंग लिस्ट की स्थिति हो चुकी है। ट्रेन 26101/02 नागपुर (अजनी)-पुणे-नागपुर (अजनी) वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होते ही सुपरहिट हो चुकी है। हाल ये है कि 21 अक्टूबर को मनाये जाने वाली दिवाली से 3 दिन पहले और बाद में वीकेंड पर इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में रिग्रेट लग चुका है।
यानी कन्फर्म सीटें समाप्त होने के बाद वेटिंग लिस्ट की नियत संख्या भी समाप्त हो चुकी है, इसलिए अब इस ट्रेन के लिए टिकट बिक्री बंद कर दी गई है। वहीं ट्रेन 20911/12 इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत में ऐन दिवाली के तारीखों पर आज भी 300 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि इंदौर वंदे भारत त्योहारी सीजन में भी आम दिनों के समान ही ऑक्यूपेंसी हासिल करती है।
सीसी क्लास में 300 से ज्यादा सीटें खाली
वहीं पुणे रूट पर आम दिनों में टिकट मिलना मुश्किल रहता है तो त्योहारी सीजन में ये नामुमकिन है। एक ओर जहां नागपुर (अजनी)-पुणे-नागपुर (अजनी) वंदे भारत में फ्लाइट की दर वाले एग्जीक्यूटिव क्लास में भी सीटें नहीं बचीं, वहां कोच नहीं बढ़ाये गये। दूसरी ओर इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत में सीसी क्लास में 300 से ज्यादा सीटें खाली होने पर भी कोच दोगुने करने का निर्णय लिया गया है।
पूजा स्पेशल ट्रेनों से नागपुर का नाम गायब
दिवाली से 2 महीने पहले ही ट्रेनों की टिकटों पर डाले डाके के बाद मध्य रेल जोन द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेनों की जानकारी सार्वजनिक की गई। बताया गया कि त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने 21 सितंबर से 30 नवंबर तक 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों के 2,024 अतिरिक्त फेरों की तैयारी की। इन ट्रेनों में दक्षिण-मध्य, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और पूर्व-मध्य रेलवे सहित कई जोनों से स्पेशल सेवाएं दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें- मौका मिलते ही दहाड़े विदर्भ के शेर, दलीप ट्रॉफी में दिखी विदर्भ की धमक, बैकफुट पर उत्तर-पूर्वी टीम
पटना, हावड़ा, मुंबई, चेन्नइ, सूरत, हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली ट्रेनों की अधिसूचना जारी हो चुकी है, मगर आश्चर्यजनक रूप से नागपुर का नाम सूची से नदारद है। भले ही हावडा, बिलासपुर और रायपुर जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनें नागपुर में स्टॉपेज लेंगी लेकिन नागपुर के हजारों यात्रियों को इनमें सीटें मिलना टेढ़ी खीर साबित होना तय है।
Vande bharat pune route coaches increased indore route nagpur not puja special trains
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में अब मिलेगी चिकन बिरयानी? मिड-डे मील को लेकर सरकार का बड़ा प्लान
Jul 29, 2026 | 02:29 PMअयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज, पूर्व ट्रस्टी को नोटिस भेजने की तैयारी में SIT
Jul 29, 2026 | 02:26 PMAkola News: अकोला में निर्माण श्रमिकों का प्रदर्शन, नई कामगार कल्याण नीति वापस लेने की मांग
Jul 29, 2026 | 02:23 PMKhatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया रोमा
Jul 29, 2026 | 02:21 PMपुणे में अवैध निर्माणों पर मनपा का बुलडोजर, लोहगांव-खराड़ी में 21,400 वर्गफुट आरसीसी निर्माण ध्वस्त
Jul 29, 2026 | 02:18 PMMonsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Jul 29, 2026 | 02:18 PMजालना में ACB की बड़ी कार्रवाई: GST अधिकारी और टैक्स कंसलटेंट 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














