नीट पेपर लीक, अमित ठाकरे, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

NEET पेपर लीक पर नागपुर में अमित ठाकरे का हमला, बोले- दोषियों को कड़ी सजा दो; 15-20 लाख में बिके पेपर

Nagpur NEET Paper Leak: नागपुर में मनसे नेता अमित ठाकरे ने नीट पेपर लीक मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिले कि दोबारा कोई ऐसी हिम्मत न करे।

अंकिता पटेल

Nagpur NEET Paper Leak MNS Leader: नागपुर मनसे नेता अमित ठाकरे ने नीट पेपर लीक प्रकरण पर कहा कि यह मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाएं राज्य में न हों। पेपर लीक होना कोई पहली बार नहीं हुआ है। यह सिलसिला पुणे से शुरू हुआ था। एक-एक पेपर 15 से 20 लाख रुपये में बेचा गया। एनटीएएवएस से जुड़े लोग निजी कोचिंग क्लासों से संबंधित हैं। पेपर लीक के मामलों में इतनी कठोर सजा होनी चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा करने की कोई हिम्मत न कर सके।

वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने आत्महत्या की है। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती तब तक हम यह मुद्दा उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई करके एक उदाहरण पेश किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाएं उनके राज्य में न हों। इस अवसर पर राजू उंबरकर, शहर अध्यक्ष विशाल बडगे, चंदू लाडे, सचिव घनश्याम निखाडे, जिलाध्यक्ष आदित्य दुरुगकर उपस्थित थे।

नराधम को सजा मिलनी चाहिए

पुणे में 3 साल की बच्ची के साथ अत्याचार कर उसकी हत्या की गई लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिला। हम 2 दिन तक उस पर बात करते हैं, फिर प्रधानमंत्री सामने आकर कहते हैं कि सोना मत खरीदों और वह मुद्दा पीछे छूट जाता है। ठाकरे ने सवाल किया कि किसी मुद्दे पर लोग भड़कते हैं, फिर 2 दिन में सब शांत कैसे ही जाता है। इस पर विचार करना चाहिए, देश में 60 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं। उन्हें सरकार राशन देती है, फिर सोना कौन सखरीद रहा है? यह मुझे नहीं पता।

उन्होंने सीएम का नाम न लेते हुए कहा कि 'जॉन इब्राहम' 6 मिनट की दूरी के लिए बाइक लेकर निकलते है। आखिर आपको 6 बाइक की क्या जरूरत है। एक मंत्री बस से निकलते हैं और उनके पीछे 20 गाड़ियों का काफिला चलता है। इस पेट्रोल-डीजल का खर्च आम जनता की जेब से जाता है। सरकार कहती है कि अब देशभक्ति दिखाने का समय है लेकिन सरकार खुद देशभक्ति दिखाने के लिए क्या कर रही है।

कब तक चलेगा यह स्टंट

ठाकरे ने कहा कि हमारे आंदोलन शुरू से ही आक्रामक रहे है। लेकिन अब मीडिया की भी आक्रामक होने का समय आ गया है, 3। छात्रों ने आत्महत्या की है। विदर्भ में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और मुख्यमंत्री बाइक पर घूम रहे है। यह स्टंट आखिर कब तक चलेगा, ठाकरे ने कहा, मैं विदर्भ का दौरा करूंगा, राज ठाकरे के साथ जुड़े लोगों से मिलकर पार्टी को मजबूत करूंगा।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल