अजित पवार-देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो) 
नागपुर

भाजपा का नहीं होगा एकछत्र शासन! तीनों दलों का टारगेट अलग, अजित बोले- विदर्भ किसी एक का गढ़ नहीं

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में विदर्भ की बड़ी भूमिका रहने वाली है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने महायुति की अपेक्षाओं को स्पष्ट किया है और विदर्भ पर बड़ी टिप्पणी की।

प्रिया जैस

DCM Ajit Pawar: उपमुख्यमंत्री व एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने कहा कि विदर्भ कभी किसी एक पार्टी का गढ़ नहीं रहा। मैं जब राजनीतिक क्षेत्र में आया तो तब इंदिरा कांग्रेस ने अनेक स्थानीय कार्यकर्ताओं को उम्मीदवारी दी थी। उम्मीदवारों को जीत की अपेक्षा भी नहीं थी और वे चुनकर आए। चुनाव अधिकारी ने फोन कर उम्मीदवारों को जीत की सूचना दी और प्रमाणपत्र लेने आने को कहा।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग समय में विदर्भ में राजनीतिक दलों को जनता ने आगे किया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। विदर्भ में देवेन्द्र फडणवीस, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी नेतृत्व कर रहे हैं। वे एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। स्थानीय निकाय चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद गठबंधन का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागपुर से कुछ सीटें हमें मिलनी चाहिए।

तीनों दलों की अपेक्षाएं अलग

सभी पार्टी अपने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को उम्मीदवारी दिलाने का प्रयास करती हैं और मैं भी वही कर रहा हूं। भाजपा बड़ा दल है तो उनके कार्यकर्ताओं की अलग अपेक्षा है। शिवसेना के एकनाथ शिंदे व हमारे के कार्यकर्ताओं अलग अपेक्षाएं हैं। हमारी भूमिका है कि हमारे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को उम्मीदवारी मिले। इस अवसर पर राजेंद्र जैन, आभा पांडे, श्रीकांत शिवणकर, प्रशांत पवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव में बड़ी कीमत चुकाई

अजित पवार ने माना की हमने लोकसभा चुनाव में बड़ी कीमत चुकाई। राज्य में एनडीए को केवल 20 सीटें ही मिल पायी थीं। वोटर लिस्ट पर राहुल गांधी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि राहुल कुछ भी बोल रहे हैं। इंडिया गठबंधन ने 31 सीट जीतीं तब किसी ने ईवीएम पर आरोप नहीं लगाया। कांग्रेस जहां हारती है वहीं नया मुद्दा सामने लाया जाता है।

कर्नाटक, तेलंगाना, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व पश्चिम बंगाल में भी चुनाव के बाद मतदान को लेकर किसी ने आरोप नहीं लगाए। शरद पवार व जयंत पाटिल को लेकर भाजपा विधायक पडलकर के वक्तव्य पर उन्होंने कहा कि किसी को असभ्य बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महायुति में एक बात तय की गई है कि तीनों में से जिस पार्टी के नेता जो वक्तव्य देंगे उसकी दखल पार्टी लेगी। कुछ बोलते समय यह प्रयास रहना चाहिए की किसी का अपमान न हो, सामाजिक वातावरण सौहार्द्रपूर्ण का बना रहे।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते