अजनी रेलवे (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

अजनी स्टेशन का नया अवतार: सात मंजिला रेलवे क्वार्टर और विशाल 'कॉनकोर्स', नागपुर को मिलेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन

Ajni Railway Station Redevelopment: नागपुर का अजनी रेलवे स्टेशन बन रहा है 'हाई-टेक'। पूर्वी और पश्चिमी छोर पर निर्माण जारी, 7 मंजिला आधुनिक आवास और विशाल कॉनकोर्स का काम अंतिम चरण में।

प्रिया जैस

 Nagpur Ajni Railway Station News: नागपुर मध्य रेलवे द्वारा अजनी रेलवे स्टेशन को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए व्यापक पुनर्विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्टेशन की क्षमता बढ़ाना, यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाना और अत्याधुनिक आवासीय बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

पूर्वी और पश्चिमी छोर पर बुनियादी ढांचे का विस्तार

अजनी स्टेशन के पूर्वी हिस्से में मुख्य भवन का पुनर्विकास अंतिम चरण में है, जहां फिलहाल आंतरिक फिनिशिंग का काम चल रहा है। वहीं पश्चिमी हिस्से में नये स्टेशन भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां एक विशाल ‘कॉनकोर्स’ और उससे जुड़ीं सीढ़ियों का निर्माण किया जा रहा है। प्लेटफॉर्मों की मजबूती के लिए कॉलम एनकेसिंग का कार्य भी साथ-साथ चल रहा है।

कनेक्टिविटी के लिए फुटओवर ब्रिज

स्टेशन पर यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उत्तर, दक्षिण और मध्य हिस्से में नये फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाए जा रहे हैं।

  • इन पुलों के लिए गर्डर लॉन्चिंग का काम जारी है।
  • कॉनकोर्स और एफओबी संरचनाओं हेतु पाइल फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है।
  • प्लेटफॉर्मों पर कॉलम इरेक्शन का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जा रहा है।

रेल कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवास

  • स्टेशन के साथ-साथ रेलवे क्वार्टर्स के निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
  • टाइप-IV रेलवे क्वार्टर्स स्टिल्ट के साथ 7 मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है।
  • एक ‘सैंपल फ्लैट’ तैयार हो चुका है जिसमें अटैच टॉयलेट के साथ कई बेडरूम, आधुनिक रसोईघर, लिविंग-डाइनिंग रूम, सर्वेंट क्वार्टर और 2 लिफ्ट की सुविधा दी गई है।

मध्य रेलवे इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्य पूर्ण होने के बाद अजनी स्टेशन न केवल नागपुर का एक प्रमुख लैंडमार्क बनेगा बल्कि यात्रियों को एक विश्व स्तरीय यात्रा अनुभव भी प्रदान करेगा।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप