अजित पवार का निधन (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक: क्या कल बंद रहेंगे स्कूल और ऑफिस? प्रशासन ने दी बड़ी जानकारी

Maharashtra State Mourning: महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक: स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। नागपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं और JEE Main पेपर भी नियमित समय पर होंगे। पूरी जानकारी।

प्रिया जैस

Maharashtra Schools Open or Closed: बुधवार को सुबह प्लेन क्रैश में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के बाद राज्य सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान जिले के स्कूल और सरकारी ऑफिस खुले रहेंगे। मौत की खबर मिलने के बाद सरकार ने सुबह करीब 11 बजे शोक घोषित किया।

दोपहर में स्कूल और कॉलेज शोक सभा के बाद बंद किये गये लेकिन सुबह की शिफ्ट के स्कूल शुरू रहे। वहीं कई जगह दोपहर की शिफ्ट के स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी दी गई। हालांकि सरकारी ऑफिस में कर्मचारी पहुंच गए थे लेकिन हर तरफ मायूसी का माहौल था।

कार्यालयों में भी इस दुखद घटना की चर्चा होती रही। जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षाधिकारी निखिल भुयार ने स्पष्ट किया है कि स्कूल नियमित रूप से शुरू रहेंगे। वहीं शासकीय कार्यालय भी शुरू रहेंगे।

विवि की परीक्षा भी जारी

इस बीच अजित पवार की मौत की खबर के बाद पुणे यूनिवर्सिटी ने घोषणा की कि बुधवार को होने वाले कॉलेजों के अलग-अलग पाठ्यक्रम की परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं लेकिन राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी में प्रशासकीय आदेश पहुंचने तक शीतकालीन परीक्षाएं शुरू हो गई थीं। ऐन वक्त परीक्षाएं स्थगित करना संभव नहीं था।

बुधवार को 4 जिलों में तीनों शिफ्ट में परीक्षाएं होती रहीं। वहीं जेईई मेन के पेपर का अंतिम दिन था। यह परीक्षाएं भी नियमित रूप से जारी रहीं। उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर ने बताया कि परीक्षाएं नियमित रूप से ली जाएंगी लेकिन शासकीय कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z