AITUC महाधिवेशन सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर में AITUC महाधिवेशन में अमरजीत कौर का हमला, BJP ने वोटों की चोरी से बनाई सरकार, युवा देंगे जवाब

Amarjeet Kaur AITUC Nagpur: नागपुर में आयटक के 20वें राज्य महाधिवेशन में अमरजीत और देशमुख ने केंद्र सरकार पर करारा प्रहार किया। बेरोजगारी, जन सुरक्षा कानून को लेकर सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

प्रमोद यादव

 AITUC Maharashtra State Conference: नागपुर जिले में आयटक की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोटों की चोरी कर सत्ता हासिल की है और इसके खिलाफ देश का युवा अब आंदोलन पर उतर रहा है।

युवाओं को शिक्षा और रोजगार चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार देश के युवाओं को बेरोजगार रखने की कोशिश कर रही है। एक लाख से अधिक स्कूल बंद हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि युवा शक्ति ने यह दिखा दिया है कि अब मोदी सरकार की कथित साजिशों को जारी नहीं रहने दिया जाएगा।

20वें महाधिवेशन के संविधान चौक पर आयोजित उद्घाटन

यह सरकार अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है और देश का युवा जाग चुका है। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मोदी ज्यादा दिनों तक नहीं बचा पाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान को जेन-जी आंदोलन के कारण इस्तीफा देना पड़ा था।

अब ज्ञानेश कुमार को भी इस्तीफा देना पड़ेगा। यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकती। वे आयटक कें महाराष्ट्र राज्य के 20वें महाधिवेशन के संविधान चौक पर आयोजित उद्घाटन अवसर पर बोल रही थीं।

उद्घाटन समारोह से पहले सुभाष रोड से एक रैली निकाली गई जो संविधान चौक पर सार्वजनिक सभा में बदल गयी। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बी।एन।जे। शर्मा ने की। सलिल देशमुख, सुभाष लांडे, मोहन शर्मा, सुकुमार दामले, सी।जे। जोसेफ, श्याम काले, राजू देसले सहित राज्यभर से आए बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

गलत नीतियों का विरोध करने वाले शहरी नक्सली

पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने केंद्र और राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 घंटे करने, मजदूरों का दमन करने के उद्देश्य से 29 श्रम कानूनों को रद्द कर 4 श्रम संहिताएं लागू की गई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने जन सुरक्षा कानून के नाम पर सरकार की नीतियों का विरोध करने वालों को शहरी नक्सली' घोषित कर गिरफ्तार करने जैसे कानून बनाकर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया है,

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप