Maharashtra Top 10 News: मनोज जरांगे के अनशन से अनिल देशमुख को लीगल नोटिस तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे का अनशन खत्म होने से लेकर आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को लीगल नोटिस, लाडकी बहिन योजना में जांच की मांग तक, पढ़ें महाराष्ट्र की बड़ी खबरें।
maharashtra top 10 news 17 september manoj jarange hunger strike anil deshmukh legal notice
मनोज जरांगे और अनिल देशमुख(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Update: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन से लेकर प्रशासनिक अव्यवस्था और राजनीतिक बयानों तक कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से अनशन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद अनशन समाप्त कर दिया है।

दूसरी ओर, दिशा सालियान मौत मामले में उनके पिता ने आदित्य ठाकरे और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है। वहीं लाडकी बहिन योजना में गड़बड़ी के आरोपों पर सुप्रिया सुले ने जांच की मांग की है। इसके अलावा, एसटी बसों के लिए BHIM ऐप से NCMC कार्ड रिचार्ज जैसी डिजिटल सुविधाएं भी शुरू की गई हैं।

1. मनोज जरांगे पाटिल ने 20वें दिन तोड़ा अनशन, अस्पताल में भर्ती

Manoj Jarange Ends Hunger Strike
मनोज जरांगे को पानी पिलाते मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल व अन्यसोर्स: सोशल मीडिया

मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने आखिरकार अपना अनशन समाप्त कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बीड जिले के पाटोदा में हुई सकारात्मक बातचीत के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. निफाड नगर पंचायत CEO के मेज पर छोड़े आवारा कुत्ते

Niphad Nagar Panchayat Stray Dog Protest
निफाड नगर पंचायत CEO के मेज पर शिवसेना नेता ने छोड़े आवारा कुत्तेसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। निफाड शहर में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक नाकामी को उजागर करने के लिए 4 से 5 आवारा कुत्तों को सीधे निफाड नगर पंचायत मुख्याधिकारी धीरज भामरे के केबिन के भीतर छोड़ दिया। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का लीगल नोटिस

Disha Salian Death Case Aaditya Thackeray 500 Crore Legal Notice
दिशा सालियान व आदित्य ठाकरेसोर्स: सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के रहस्यमयी मामले में आदित्य ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती जा रहा है। FIR में नाम आने के बाद अब दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने महाराष्ट्र की राजनीति के दो बड़े चेहरों शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरचंद्र पवार) के नेता व पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेज दिया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. लाडकी बहिन योजना में 9605 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा? सुप्रिया सुले ने की जांच की मांग

Supriya Sule On Ladki Bahin Yojana Fund Scam
सुप्रिया सुले, लाडकी बहिन याेजनासोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के तहत अयोग्य लाभार्थियों को फंड बांटने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। शरदचंद्र पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने महायुति सरकार द्वारा इस योजना को लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आवेदन स्वीकार करते समय और लाभार्थियों को तय करते समय की गई वेरिफिकेशन प्रक्रिया के तरीके पर सवाल किया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. अब BHIM ऐप से घर बैठे रिचार्ज करें NCMC कार्ड, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

ST Bus NCMC Card Recharge From BHIM App
BHIM ऐप से रिचार्ज होगा NCMC कार्डप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

MSRTC ने अपने करोड़ों यात्रियों के सफर को अधिक सुगम, डिजिटल और तनावमुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। यदि आप भी महाराष्ट्र ST की 'लाल परी' या अन्य बस सेवाओं से बार-बार यात्रा करते हैं और आपके पास NCMC है, तो अब निगम ने BHIM UPI प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर NCMC कार्ड को मोबाइल से सीधे टॉप-अप करने की नई और आधुनिक डिजिटल सेवा की शुरुआत की है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. सेवा संकल्प यात्रा का आगाज, अमित शाह के साथ एकनाथ शिंदे ने दिखाई हरी झंडी

pm modi birthday seva sankalp yatra flagged off by amit shah eknath shinde
अमित शाह और एकनाथ शिंदे(सोर्स: सोशल मीडिया)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुजरात के वडनगर से राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री मोदी की जन्मभूमि से शुरू हुए इस अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. SION ROB Project: MUTP-2 के तहत 5वीं और 6ठी रेलवे लाइन का रास्ता साफ, जानिए कब तक शुरू होगा ट्रैफिक

sion rob project mutp 2 railway line traffic update
सायन ROB कार्य(सोर्स: सोशल मीडिया)

मुंबई के मध्य रेलवे मार्ग पर यात्रा करने वाले लाखों दैनिक यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सायन रेलवे स्टेशन के पास स्थित अत्यंत महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज (SION ROB) के फिर से निर्माण का कार्य बेहद तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. आदित्य ठाकरे के घर खुद नोटिस देने जाएंगे दिशा सालियान के पिता

disha salian father notice to aditya thackeray nilesh ojha
सतीश सालियान और आदित्य ठाकरे(सोर्स: एआई फोटो)

दिशा सालियान मामले में एक नया और नाटकीय मोड़ सामने आया है, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति और कानूनी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान अब खुद वकीलों की टीम के साथ शिवसेना ठाकरे गुट नेता आदित्य ठाकरे के निवास स्थान पर जाकर नोटिस देने की तैयारी में हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. तुकाराम मुंढे का आदेश केवल कागज पर, खाद्य पदार्थों की जांच के लिए, FDA की टीम नहीं पहुंच सकी गणेश पंडालों में

Nagpur Ganesh Utsav FDA Advisory
FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

नागपुर में गणेशोत्सव शुरू होने से ठीक पहले एफडीए नागपुर विभाग ने बड़े-बड़े दावे करते हुए दिशानिर्देश जारी किए थे। विभाग ने महाप्रसाद और भंडारे में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े नियम बनाए और उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी, अर्थात चेताया गया था कि खाद्य सुरक्षा के लिए एफडीए अपनी नजरें गड़ाए रखेगा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. गोरा होने की दवा का ओवरडोज? अमरावती में 22 साल के इंटर्न डॉक्टर की संदिग्ध मौत, जानें क्या बाेले विशेषज्ञ

Amravati Doctor Aditya Raut Death Skin Lightening Medicine Overdose
मृतक आदित्य राउतसोर्स: सोशल मीडिया

सुंदरता और निखार पाने की चाह में लोग किस हद तक जोखिम उठा लेते हैं, इसका एक बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक मामला महाराष्ट्र के अमरावती जिले से सामने आया है। रंग साफ करने और गोरा होने के लिए ली गई एक संदेहास्पद दवा के ओवरडोज के कारण 22 वर्षीय युवा इंटर्न डॉक्टर आदित्य राउत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com