डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर एयरपोर्ट पर 17-18 सितंबर को चलेंगी 3 अतिरिक्त उड़ानें , जानें क्या है शेड्यूल

Nagpur Air India Express: नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 17, 18 सितंबर को Air India Express की 3 अतिरिक्त उड़ानों का संचालन होगा। यात्री फ्लाइट स्टेटस देखकर ही घर से निकलें।

प्रमोद यादव

Nagpur to Bengaluru Flight Status: नागपुर डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 17 और 18 सितंबर को 3 अतिरिक्त कमर्शियल उड़ानों का संचालन निर्धारित किया गया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा मंगलवार को जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार इनमें से 2 उड़ानें नागपुर आएंगी, जबकि एक अतिरिक्त उड़ान नागपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। इन उड़ानों की आवाजाही 17 सितंबर की शाम से शुरू होकर 18 सितंबर के तड़के तक रहेगी।

नागपुर से बैंगलुरु के लिए शेड्यूल

प्राप्त जानकारी के अनुसार अतिरिक्त उड़ानों में नागपुर से रवाना होने वाली फ्लाइट आईईएक्स 5704 शामिल है। यह उड़ान 18 सितंबर की तड़के 1.15 बजे नागपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।

वहीं इससे पूर्व 17 सितंबर को नागपुर एयरपोर्ट पर पहली अतिरिक्त उड़ान आईएक्स 5701 बेंगलुरु-नागपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट शाम 6.10 बजे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं दूसरी अतिरिक्त फ्लाइट आईएक्स 5703 रात 10.45 बजे कोच्ची से नागपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी।

इस प्रकार उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार 17 और 18 सितंबर को नागपुर एयरपोर्ट पर कुल 3 अतिरिक्त कमर्शियल उड़ानों का संचालन निर्धारित किया गया है।

अतिरिक्त उड़ानों का शेड्यूल 

फ्लाइटरूटतारीखसमय
IX 5701बेंगलुरु → नागपुर17 सितंबरशाम 6.10 बजे
IX 5703कोच्चि → नागपुर17 सितंबररात 10.45 बजे
IX 5704नागपुर → बेंगलुरु18 सितंबरतड़के 1.15 बजे

मंगलवार को बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट हुई थी कैंसिल

इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नागपुर से बेंगलुरु के लिए मंगलवार को एक अतिरिक्त उड़ान का शेड्यूल जारी किया था। हालांकि, मंगलवार को नागपुर से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX 5708 फ्लाइट रद्द हो गई।

वहीं, मंगलवार को नागपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान भी काफी देरी से रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

ऐसे में 17 और 18 सितंबर के लिए निर्धारित अतिरिक्त उड़ानों के यात्रियों को सलाह है कि एयरपोर्ट रवाना होने से पहले संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें।

US Tariff on India: भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

UCC पर एनडीए में मतभेद के सुर, जेडीयू ने सभी सांसद-विधायक और एमएलसी की बैठक बुलाई

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 25 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

विवादित होने के बावजूद कांग्रेस के लिए उपयोगी माने जाते हैं चिंदबरम, इन विवादों से रहा है चोली-दामन का रिश्ता

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित