एयर इंडिया एक्सप्रेस सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, नागपुर-मुंबई फ्लाइट 6 घंटे लेट; 43 यात्रियों ने रद्द कराए टिकट

Nagpur Mumbai Flight Delayed: नागपुर से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान टेक-ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी की वजह से 6 घंटे लेट हुई। परेशान 43 यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करवा लीं।

प्रमोद यादव

Highlights

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की नागपुर-मुंबई फ्लाइट IX 1241 में तकनीकी खराबी आई।

  • सुबह 8:35 बजे निर्धारित उड़ान दोपहर 3:28 बजे रवाना हुई।

  • विमान की जांच और मरम्मत के लिए विशेषज्ञों की टीम पहुंची।

  • कुल 59 यात्रियों में से 43 ने टिकट रद्द कराए।

  • केवल 16 यात्री देरी के बाद इसी विमान से मुंबई रवाना हुए।

Air India Express Technical Snag: नागपुर से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट क्रमांक आईएक्स 1241 में ऐन टेक ऑफ के समय से कुछ देर पहले तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते यह विमान अपने निर्धारित समय से लगभग 6 घंटे की देरी से रवाना हुआ। 

इस कारण डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह विमान मंगलवार की सुबह 7.41 बजे मुंबई से नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया था। 

नागपुर से मुंबई जानें वाले 59 यात्रियों में से 43 लोगों ने अपनी टिकटें रद्द

नागपुर से मुंबई के लिए इसकी वापसी की उड़ान का निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 8।35 बजे का था लेकिन विमान में तकनीकी समस्या आ जाने के कारण इसे एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड कर दिया गया, मौके पर विशेषज्ञों की टीम पहुंची। इंजीनियरों द्वारा विमान की बारीकी से जांच और मरम्मत का कार्य पूरा करने के बाद दोपहर 3.28 बजे यह विमान नागपुर से मुंबई के लिए रवाना हो सका।

43 यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करवा लीं एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस विमान में नागपुर से मुंबई जाने के लिए कुल 59 यात्री रवाना होने वाले थे लेकिन विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों के लिए काफी लंबा इंतजार करना कठिन हो गया, कई घंटों के इंतजार के बाद कुल 59 यात्रियों में से 43 लोगों ने अपनी टिकटें रद्द करवा लीं और केवल 16 यात्री ही इसी विमान से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो सके।

टिकट रद्द कराने वाले यात्रियों को पूरा रिफंड या अगली उड़ान में बुकिंग

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय नागपुर एयरपोर्ट पर उड़ान में अत्यधिक देरी के दौरान एयरलाइन द्वारा प्रभावित यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और भोजन की सुविधा प्रदान की गई, साथ ही टिकट रद्द कराने वाले यात्रियों को नियमानुसार पूरा रिफंड या अगली उड़ान में बुकिंग का विकल्प दिया गया।

इस प्रकार की तकनीकी खराबियों और उड़ानों में होने वाले विलंब से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ विमानन क्षेत्र में उड़ानों की समयबद्धता और ग्राहक संतुष्टि को बनाए रखने की चुनौतियों पर भी ध्यान केंद्रित होता है।

कश्मीर घूमने गए पर्यटकों के साथ हादसा, गांदरबल में 60 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 18 घायल; 6 की हालत गंभीर

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई