नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में 80:20 सीट आवंटन का विरोध फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

हाथ पर काली पट्टी, दिल में समानता की मांग! NORCET 80:20 नियम के खिलाफ एम्स नागपुर की नर्सों का हल्लाबोल

AIIMS Nagpur Nurses Protest: AIIMS नागपुर नर्सेस एसोसिएशन ने NORCET की 80:20 महिला-पुरुष सीट व्यवस्था के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। संगठन ने समान अवसर और मेरिट आधारित भर्ती की मांग की।

अंकिता पटेल

NORCET Nursing Officer Recruitment: नागपुर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में लागू 80:20 महिला-पुरुष सीट आवंटन व्यवस्था के विरोध में एम्स नागपुर नर्सेस एसोसिएशन ने शांतिपूर्ण आंदोलन किया। विरोध के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने दिनभर काली फीता बांधकर काम किया और भर्ती प्रक्रिया में समान अवसर की मांग उठाई। एसोसिएशन का कहना है कि नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों को योग्यता, पात्रता और मेरिट के आधार पर अवसर मिलना चाहिए। संगठन ने केवल लिंग के आधार पर किसी भी योग्य महिला या पुरुष उम्मीदवार के साथ भेदभाव किए जाने पर आपत्ति जताई है।

मरीजों की सेवाएं नहीं हुईं प्रभावित

एसोसिएशन के मुताबिक, आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, सांकेतिक और लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल की नियमित सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। नर्सिंग स्टाफ ने अपनी व्यावसायिक जिम्मेदारियां निभाते हुए मरीजों को सुरक्षित और निर्बाध देखभाल उपलब्ध कराई।

80:20 व्यवस्था की समीक्षा की मांग

नर्सेस एसोसिएशन ने एनओआर-सीईटी के तहत नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में मौजूदा सीट आवंटन व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की है। संगठन की प्रमुख मांगें हैं:-

  • भर्ती प्रक्रिया में लैंगिक भेदभाव समाप्त किया जाए।

  • पात्र महिला और पुरुष उम्मीदवारों को समान अधिकार और अवसर दिए जाएं।

  • सीट आवंटन की निष्पक्ष, पारदर्शी और तर्कसंगत नीति लागू हो।

  • मौजूदा 80:20 महिला-पुरुष सीट आवंटन व्यवस्था की समीक्षा की जाए।

  • लिंग से परे सभी पात्र उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर उचित अवसर मिले।

जंतर-मंतर पर भी विरोध

एसोसिएशन के अध्यक्ष गजानन गिट्टे ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर संगठन ज्वाइंट वर्किंग कमेटी के साथ लगातार समन्वय में है। उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

नर्सिंग समुदाय का कहना है कि भर्ती व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें सभी पात्र उम्मीदवारों को समान अवसर मिले और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा मेरिट को प्राथमिकता दी जाए।

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल