खाद-बीज की कालाबाजारी (सोर्स - AI) 
नागपुर

नागपुर संभाग में खाद-बीज की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.51 करोड़ रुपये का अवैध स्टॉक जब्त

Nagpur Illegal Seeds: नागपुर संभाग में अवैध बीज और खाद की बिक्री पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 1.51 करोड़ रुपये के बीज जब्त कर 13 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

रूपम सिंह

Nagpur Agriculture Department Illegal Seeds: खरीफ सीजन के दौरान बीज और उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने पूरे संभाग में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध रूप से बीज बिक्री के मामलों में 13,476 पैकेट तथा 1,420 किलोग्राम बीज जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए बीजों का कुल मूल्य 1,51,33,000 रुपये है। इस मामले में 8 व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

यह जानकारी विभागीय कृषि सहनिदेशक उमेश घाटगे ने दी। उन्होंने बताया कि अवैध उर्वरक बिक्री के मामलों में 5 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं तथा 3 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडार जब्त किया गया है। केलझर में कृषि उपयोग के लिए उपलब्ध यूरिया का औद्योगिक उपयोग किए जाने का मामला सामने आने पर 4 पुलिस मामले दर्ज किए गए।

संभाग में 4.63 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध

खरीफ सीजन के लिए नागपुर संभाग में आवश्यकता के अनुसार जिलावार उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। वर्तमान में विभाग में कुल 4,62,696 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। इसमे से अब तक 1,75, 134 मीट्रिक टन की बिक्री हो चुकी है। 2,87,565 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडार शेष है। घाडगे ने बताया कि किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने के लिए बफर स्टॉक रखा गया है। खरीफ सीजन के लिए 20,600 मीट्रिक टन यूरिया संरक्षित रखने का लक्ष्य था, जिसके मुकाबले 19,465 मीट्रिक टन अर्थात 94 प्रतिशत यूरिया उपलब्ध है। डीएपी उर्वरक का 3।630 मीट्रिक टन संरक्षित भंडार रखने की योजना थी, जबकि वर्तमान में 20,358 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। किसानों को इसकी कमी नहीं होगी।

अधिकृत दुकानों से ही खरीदें किसान

घाडगे ने किसानों से अपील की है कि वे बीज केवल अधिकृत दुकानों से और मान्यता प्राप्त कंपनियों के ही खरीदें। साथ ही बीज खरीदने के बाद उसकी रसीद अवश्य लें और सुरक्षित रखें, ताकि किसी समस्या की स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके।

विभिन्न जिलों में कार्रवाई

अवैध बीज बिक्री के संबंध में नागपुर जिले में 2 मामले दर्ज किए गए। अहमदाबाद की एक कंपनी के कपास बीजों की अवैध बिक्री के मामले में 7,958 पैकेट जब्त किए गए, जिनकी कीमत 83.71 लाख रुपये है।

वर्धा जिले के पुलगांव और आर्वी में 2,000 बीज पैकेट जब्त किए गए, जिनकी कीमत 44 लाख रुपये है। चंद्रपुर जिले में 3 मामले दर्ज किए गए।

शेगांव, गोंडपिंपरी और वरोरा से 2,641 बीज पैकेट जब्त किए गए, जिनकी कीमत 24।18 लाख रुपये है। गड़चिरोली जिले के चामोर्शी क्षेत्र से 35 बीज पैकेट जब्त किए गए, जिनकी कीमत 35 हजार रुपये है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां