महामेट्रो और केयर हॉस्पिटल से समझौता (सौजन्य-एक्स) 
नागपुर

Advantage Vidarbha: दूसरे दिन 10,831 करोड़ का हुआ सौदा, CM फडणवीस ने किया 7 नई औद्योगिक नीतियों का बड़ा ऐलान

Advantage Vidarbha 2026: देवेंद्र फडणवीस ने 10,831 करोड़ के निवेश पर लगाई मुहर। गड़चिरोली बनेगा देश का स्टील हब, जल्द आएंगी 7 नई औद्योगिक नीतियां।

प्रिया जैस

Maharashtra New Industrial Policies: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र देश का आर्थिक पावरहाउस है और इसमें विदर्भ क्षेत्र सबसे तेजी से विकसित होने वाला हिस्सा बनकर उभर रहा है।

वे एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (एआईडी) द्वारा आयोजित 'एडवांटेज विदर्भ-सांसद औद्योगिक महोत्सव' के दूसरे दिन इंटरनेशनल बिजनेस कॉन्क्लेव के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित 20 से अधिक देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और वाणिज्यिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रमुख घोषणाएं और नीतियां

औद्योगिक हब के रूप में महाराष्ट्र: महाराष्ट्र लॉजिस्टिक्स, एआई और सौर ऊर्जा क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है। देश में आने वाले कुल विदेशी निवेश में राज्य की हिस्सेदारी सर्वाधिक है।

7 नई पॉलिसियों का ऐलान: अगले दो-तीन महीनों में राज्य सरकार सात नई औद्योगिक नीतियां लाएगी। इनमें टेक्सटाइल और अपैरल नीति, लेदर और फुटवियर नीति, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैब नीति, एयरोस्पेस और डिफेंस नीति, एमएसएमई नीति, फार्मास्युटिकल और बायोटेक नीति, सर्कुलर इकोनॉमी बायो-प्लास्टिक नीति का समावेश है।

हकीकत में बदलते समझौते:देवेंद्र फडणवीस ने जोर दिया कि महाराष्ट्र में होने वाले निवेश समझौते केवल कागजों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे धरातल पर उतर रहे हैं।

दूसरे दिन 10,831 करोड़ के निवेश समझौते

मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार कौस्तुभ धवसे के अनुसार महोत्सव के दूसरे दिन कुल 10,831 करोड़ रुपये के तीन महत्वपूर्ण निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

गैलेक्सी सोलर कंपनी: 10,000 करोड़ का निवेश (सोलर सेल और बैटरी स्टोरेज सिस्टम)।

महामेट्रो और केयर हॉस्पिटल: 631 करोड़ (इन्फ्रास्ट्रक्चर और अस्पताल निर्माण)।

जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर: 200 करोड़ (टेलीकॉम टावर निर्माण)।

वैश्विक मंच पर विदर्भ

ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने बताया कि फोरम ने 150 देशों के साथ करार किया है, जिसका सीधा लाभ विदर्भ के छोटे और मध्यम उद्योगों को अपना व्यापार वैश्विक स्तर पर ले जाने में मिलेगा। कार्यक्रम में चीन, रूस, ब्राजील, नाइजीरिया और केन्या जैसे देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने नागपुर और विदर्भ की बढ़ती वैश्विक साख को रेखांकित किया।

विदर्भ और गड़चिरोली का बदलता स्वरूप

  • स्टील हब: गड़चिरोली जिला भारत के नए 'स्टील हब' के रूप में उभर रहा है। अगले 10 वर्षों में यहां देश की सर्वाधिक स्टील निर्माण क्षमता होगी।
  • सोलर इकोसिस्टम: नागपुर क्षेत्र में सौर मॉड्यूल क्षेत्र में हो रहा निवेश देश का सबसे बड़ा सोलर प्रोडक्शन इकोसिस्टम तैयार कर रहा है।
  • कोल गैसीफिकेशन: अदाणी समूह द्वारा कोल गैसीफिकेशन क्षेत्र में किए गए निवेश से विदर्भ की कोयला अर्थव्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी।
  • इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी): पुणे और नाशिक के साथ-साथ अब नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर भी ईवी निवेश के प्रमुख केंद्र बन रहे हैं।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी