भीम जयंती के पूर्व संध्या पर मिले अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: भीम जयंती के पूर्व संध्या पर मिले अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा, भदंत ससाई ने CP डॉ. सिंगल से की मुलाकात

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर संविधान चौक पर अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा दी जाए। इस संदर्भ में भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई ने पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल से मुलाकात की और एक निवेदन दिया।

आंचल लोखंडे

नागपुर: महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर संविधान चौक पर अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा दी जाए। इस संदर्भ में प. पू. डॉ. बाबासाहब आंबेडकर स्मारक समिति, दीक्षाभूमि के अध्यक्ष एवं धम्म सेना नायक भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई ने पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल से मुलाकात की और एक निवेदन दिया। भदंत ससाई ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में सीपी से मुलाकात कर भीम जयंती के पूर्व संध्या पर संविधान चौक की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता, दुनिया में भारत की पहचान एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाले, भारतीय गणराज्य के पहले कानून मंत्री, भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती उपराजधानी नागपुर में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। शहर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक संगठनों, राजनीतिक दलों, बुद्ध विहार समिति द्वारा संविधान चौक स्थित बाबासाहब की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उपस्थित होते हैं।

संविधान चौक पर अनुयायियों की भारी भीड़

वहीं जयंती की पूर्व संध्या पर, अर्थात् 13 अप्रैल की शाम को शहर के विभिन्न हिस्सों से जुलूस और रैलियां निकलती हैं और गाजे-बाजे के साथ आधी रात संविधान चौक पहुंचती हैं। इन रैलियों में हजारों की भीड़ उमड़ती है। इस खुशी का जश्न 12 बजते ही केक काटकर मनाया जाता है। सुबह तक अनुयायी संविधान चौक परिसर में जमा रहते हैं। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कड़ी पुलिस सुरक्षा की मांग

हर वर्ष अनुयायियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे यातायात में व्यवधान और अन्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ता है। इतना ही नहीं, अनुयायियों की भीड़ में अनुचित व्यवहार की भी संभावना बनी रहती है। संभावित खतरे और अन्य अनुचित स्थितियों से बचने के लिए 13 अप्रैल की रात को संविधान चौक पर कड़ी पुलिस सुरक्षा होनी चाहिए, ऐसा निवेदन भदंत ससाई ने कहा है।

ध्वनि प्रदूषण, लेजर प्रकाश से बचें

पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने कहा कि, ध्वनि प्रदूषण न हो इसका ध्यान रखें, पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों का अधिकतम उपयोग करें, लेजर प्रकाश का प्रयोग न करें। नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा ऐसा कोई वाद्य न बजाए, ऐसी अपील सीपी डॉ. सिंगल ने की। त्योहार मनाते समय दूसरों का भी ध्यान रखना चाहिए, यह बात उन्होंने कही। जयंती के पर्व को लेकर नियम इसी दृष्टिकोण से तैयार किए गए हैं, ऐसी जानकारी डॉ. सिंगल ने दी।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM