6 गाँवों के छात्रों को प्रदान की गई 4,42,899 रुपए की छात्रवृत्ति (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

शिक्षा में योगदान: अदाणी फाउंडेशन ने 6 गाँवों के छात्रों को प्रदान की 4 लाख रुपए से अधिक की छात्रवृत्ति

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल के रूप में, शिक्षा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सुराबर्डी ग्राम पंचायत के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में 'एकलव्य छात्रवृत्ति सम्मान समारोह' आयोजित किया गया।

आंचल लोखंडे

नागपुर: अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल के रूप में, शिक्षा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सुराबर्डी ग्राम पंचायत के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में 'एकलव्य छात्रवृत्ति सम्मान समारोह' आयोजित किया गया। इस प्रेरक आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता को नई दिशा मिली।

आयोजन में कुल 6 गाँवों- आलेसुर, साहुली, गोंडखैरी, कलंबी, सुराबर्डी और वडधामना से 22 मेधावी छात्रों (13 बालिकाओं एवं 9 बालकों) को कुल 4,42,899 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में पालक तथा छात्रों समेत लगभग 50 लोग उपस्थित रहे।

छात्रों को नौकरी पाने में मदद

इनमें साहुली और आलेसुर के 2 छात्रों को 40,000 रुपए, गोंडखैरी के 3 छात्रों को 71,851 रुपए, कलंबी के 4 छात्रों को 78,498 रुपए, सुराबर्डी के 8 छात्रों को 1,60,000 रुपए तथा वडधामना के 5 छात्रों को 92,550 रुपए की राशि प्रदान की गई। ये छात्रवृत्तियाँ खास तौर पर ऐसी शिक्षा के लिए दी गई हैं, जो छात्रों को नौकरी पाने में मदद करे, ताकि गाँव के बच्चे खुद पर भरोसा कर सकें और खुद के साथ ही गाँव के विकास में योगदान दे सकें।

समारोह में श्री संपत खलाटे (एसडीएम, सावनेर), श्रीमती कविता अंबटकर (सरपंच, सुराबर्डी), विनोद भोयर (सरपंच, कलंबी), मालाबाई निकोसे (सरपंच, आलेसुर और साहुली), मारोती खलतकर (ग्राम पंचायत सदस्य, आलेसुर और साहुली), मनीष रावत (सचिव, सुराबर्डी), अमोल अंबटकर, प्रवीणकुमार शिंदे, पद्माकर (प्रेरणा एनजीओ), हिमांशु तथा अभिषेक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में संपत कुमार (जीएम, अदाणी पॉवर) ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया और मेहनत तथा लगन से पढ़ाई करके अपना और अपने गाँव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, कुछ छात्रों ने कहा कि इस छात्रवृत्ति से वे आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, जिससे उन्हें अपनी शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने में सहायता मिलेगी।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम