अभिजीत दिपके (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

Abhijeet Dipke Allegations On Delhi Police:अभिजीत दिपके ने दावा किया कि हिरासत के दौरान दादी के निधन की सूचना मिलने पर भी उन्हें फोन और वकील से बात करने की अनुमति नहीं दी गई।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • दादी के निधन पर पुलिस ने फोन देने से किया इनकार।

  • हिरासत के दौरान वकील से बात करने की नहीं मिली अनुमति।

  • अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप।

Abhijeet Dipke On Delhi Police: नागपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस की हिरासत के दौरान उनके साथ हुई कथित बदसलूकी और अधिकारों के हनन की पूरी घटना बताई। उन्होनें दिल्ली पुलिस पर अमानवीय बर्ताव करने के आरापे भी लगाए हैं।

दादी के निधन के बाद फोन देने से इनकार

अभिजीत दिपके ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें आकर सूचना दी कि उनकी दादी का देहांत हो गया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से केवल दो मिनट के लिए अपना फोन मांगा ताकि वे गांव में रहने वाले अपने चचेरे भाई का नंबर देखकर उससे बात कर सकें और स्थिति समझ सकें। हालांकि, पुलिस ने फोन देने से मना कर दिया और उनसे जुबानी नंबर देने को कहा, जब दिपके ने बताया कि उन्हें नंबर याद नहीं है, तब भी पुलिस ने उन्हें फोन नहीं दिया।

वकील से संपर्क करने से रोका गया

अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि कानूनी रूप से उन्हें अपने वकील से बात करने का अधिकार है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें अपने वकील को कॉल करने की अनुमति भी नहीं दी।

रात 3:30 बजे माता पिता को फोन कराने का दबाव

उन्होंने बताया कि तड़के 3:30 बजे पुलिस अधिकारी उनके पास आए और उनसे अपने माता पिता को फोन करके अपनी गिरफ्तारी की सूचना देने को कहा। दिपके ने सवाल उठाया कि पूरे दिन उनके परिवार को सूचित क्यों नहीं किया गया और तड़के 3:30 बजे माता पिता को जगाकर सदमा देने के पीछे क्या मंशा थी। दिल्ली पुलिस द्वारा इसे कानूनी प्रक्रिया बताए जाने पर दिपके ने इसे अमानवीय बताते हुए पुलिस को वर्दी में गुंडे कहा।

तानाशाही के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का संकल्प

दिपके ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी बॉन्ड पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि वे सरकार या पुलिस की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और तानाशाही के अंत के लिए सड़कों पर अपना विरोध जारी रखेंगे।

वहीं दूसरी ओर, मामले में दिल्ली पुलिस की डीसीपी नेहा यादव का कहना है कि पुलिस ने अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी संवेदनशीलता से दी थी और फोन, फ्लाइट या माता पिता से बात कराने सहित हर संभव सहायता की पेशकश की थी, जिसे दिपके ने खारिज कर दिया था।

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला