विजय वडेट्टीवार (फाइल फोटो) 
नागपुर

महीने भर में 50 लाख मराठाओं का ओबीसीकरण, ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता, सियासी गलियारों में मची हलचल

Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने प्रेस परिषद में दावा किया कि एक महीने में 50 लाख मराठाओं का ओबीसीकरण किया गया है और राज्य के मंत्री प्रमाणपत्र बांटने निकले हैं।

प्रिया जैस

Nagpur Politics: सरकार द्वारा निकाले गए 2 सितंबर के जीआर के कारण मराठा आखिर किस प्रवर्ग में जा रहे हैं। यह सरकार को बताना चाहिए लेकिन उसके पास जवाब नहीं है। जीआर निकलने के बाद धड़ल्ले से प्रमाणपत्र देना शुरू है। हैदराबाद गजट में खेती करने वाले कुनबे में मुस्लिम व जैन भी हैं। उनका पंजीयन उचित कैसे है, इसका उत्तर भी सरकार के पास नहीं है।

इसलिए मराठा आरक्षण का जीआर सरकार तत्काल रद्द करें। यह मांग कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने प्रेस परिषद में की। उन्होंने दावा किया कि एक महीने में 50 लाख मराठाओं का ओबीसीकरण किया गया है और राज्य के मंत्री प्रमाणपत्र बांटने निकले हैं।

उन्होंने इसके खिलाफ 10 अक्टूबर को सकल ओबीसी महामोर्चा में सभी ओबीसी बांधवों को पार्टी, जाति व नेता को भुलाकर सहभागी होने की अपील की। प्रेस परिषद में दुनेश्वर पेठे, उमेश कोर्राम, प्रवीण कुंटे पाटिल, हुकुमचंद आमधरे, सुरेश गुडधे, ज्ञानेश वाकुडकर उपस्थित थे।

भुजबल निभाएं ठोस भूमिका - देशमुख

पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने छगन भुजबल को ओबीसी आरक्षण के संदर्भ में ठोस भूमिका निभाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सीएम फडणवीस को वे आशा की किरण कहते हैं। फिर कहते हैं काला जीआर रद्द करो, संशोधन करो। ऐसा कहकर भुजबल संभ्रम निर्माण कर रहे हैं।

उन्हें कैबिनेट में अपनी ठोस भूमिका रखने की जरूरत है। मंडल विरुद्ध कमंडल आंदोलन में वे विरोध में खड़े थे। नेहरू के समय के कालेलकर समिति की रिपोर्ट तक वे जा रहे हैं। उन्हें सरकार से जवाब मांगना चाहिए।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता