टीटीई ने 3 बच्चों को बचाया (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

डांट के डर से घर से भागे 3 बच्चे, रेल हॉकी टीम कप्तान की सूझबूझ, TTE ने गलत हाथों में जाने से बचाया

Nagpur News: मध्य रेल नागपुर मंडल के वाणिज्य विभाग में टीटीई की सूझबूझ से 3 मासूम बच्चे गलत हाथों में जाने से बच गए। टीटीई ने बच्चों को सुरक्षित अपने घर पहुंचाया।

प्रिया जैस

Nagpur News: मध्य रेल नागपुर मंडल के वाणिज्य विभाग में पदस्थ टिकट परीक्षक (टीई/एनजीपी) मुजाहिद खान ने नागपुर स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घर से भागे 3 नाबालिग बच्चों का गलत हाथों में जाने से बचा लिया।

जानकारी के अनुसार, मुजाहिद खान ने ट्रेन 12792 के सामान्य कोच में नियमित टिकट जांच के दौरान एक बच्चे को बेचैनी से इधर-उधर भागते देखा जिसके पीछे 2 अन्य बच्चे भी भाग रहे थे। स्थिति को असामान्य समझते हुए खान ने तत्परता से सभी तीनों बच्चों को एकत्रित किया।

गुमशुदगी की दर्ज कराई रिपोर्ट

सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्होंने उनके परिजनों से फोन पर संपर्क कर जानकारी सत्यापित की। इस दौरान पता चला कि इन बच्चों के परिजनों ने पहले ही अपने गांव के थाना (भदोही, ओरई) में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। सभी बच्चे नाबालिग थे और घर वालों की डांट-फटकार से नाराज होकर घर से निकल गए थे।

रेल हॉकी टीम के कप्तान एवं गोलकीपर

टीटीई मुजाहिद खान ने तुरंत बच्चों की देखभाल करते हुए उन्हें भोजन उपलब्ध कराया। इसके बाद उन्हें आरपीएफ को चाइल्ड हेल्पलाइन की उपस्थिति में आगे की कार्यवाही हेतु सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि खान भारतीय रेल हॉकी टीम के कप्तान एवं गोलकीपर के रूप में काफी नाम कमा चुके हैं। उनकी इस सतर्कता की भारतीय रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

1.40 लाख के माल पर हाथ साफ

नागपुर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर 1.40 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने धनगवली कॉलोनी, भिलगांव निवासी शैलेष धरमदास शेंडे (40) की शिकायत पर मामला दर्ज किया। 31 अगस्त की शाम शैलेष अपने घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला और कुंडी तोड़कर भीतर प्रवेश किया। अलमारी से नकद 20,000 रुपये, चांदी के जेवर, मूर्ति, लैपटॉप और टीवी चोरी कर लिया। शेंडे परिवार गांव से घर लौटा तो चोरी का पता चला और पुलिस को जानकारी दी।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना