नागपुर न्यूज 
नागपुर

Nagpur: शेयर में निवेश के बहाने 2.18 करोड़ की ठगी, 6 महीने में 100 प्रतिशत मुनाफे का दिया लालच

Nagpur Crime: नागपुर में शेयर बाजार में निवेश कर करोड़ों की धन राशि हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रिया जैस

Nagpur Crime News: शेयर मार्केट में पैसा निवेश करके 6 महीने के भीतर ही 100 प्रतिशत मुनाफा कमाने का लालच देकर 2 लोगों ने निवेशकों को 2.18 करोड़ रुपये का चूना लगाया। राणा प्रतापनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कथित आरोपियों में नारायण एन्क्लेव, सुर्वेनगर निवासी मनोज धरमचंद नंदनवार (41) और विजयनगर, भगत सिंह वार्ड निवासी विजय किसन माहुर्ले (41) का समावेश है।

पुलिस ने डिगडोह निवासी कपिल कुमार नोशन मेश्राम (39) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मेश्राम प्रॉपर्टी डीलिंग और कंस्ट्रक्शन का व्यापार करते हैं। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री के दौरान उनकी पहचान आरोपी मनोज से हुई थी। मनोज ने उन्हें बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग के अलावा अपनी पत्नी के साथ शेयर मार्केट और कमोडिटी एक्सचेंज का काम करता है।

करोड़ों का करवाया निवेश

वह लोगों का पैसा मार्केट में निवेश करता है जिसमें भारी मुनाफा होता है। उसने मेश्राम को 6 महीने में 100 प्रश मुनाफा होने का लालच दिया। उनसे 38 लाख रुपये का निवेश करवाया और 6 महीने बाद का 76 लाख रुपये का पोस्ट डेटेड चेक दिया। इसी तरह आरोपी ने मेश्राम के रिश्तेदारों और दोस्तों को भी झांसे में लिया। सभी से कुल 2.18 करोड़ रुपये का निवेश करवाया गया।

इस काम में विजय माहुर्ले भी उसका साथ देता था। 6 महीने बीत जाने के बाद भी किसी को पैसा नहीं मिला। जब मेश्राम ने अपनी रकम मांगी तो आरोपी तरह-तरह के बहाने बताने लगे। लंबा समय बीतने के बावजूद रकम नहीं मिलने पर पीड़ितों ने प्रतापनगर पुलिस से शिकायत की।

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और एमपीआईडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उपरोक्त आरोपियों ने उनके साथ भी धोखाधड़ी की है तो प्रतापनगर के थानेदार पंकज बोंडसे और सब- इंस्पेक्टर मनोहर दंदाले से संपर्क करें।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील