File Photo 
नागपुर

सरकारी अनाज की कालाबाजारी करते 2 अरेस्ट; 185 बोरे गेहूं, 106 बोरे चावल जब्त

नवभारत डेस्क

नागपुर. जोन 3 के पुलिस उपायुक्त गजानन राजमाने की स्पेशल टीम ने सरकारी अनाज को निजी किराना दूकान में कालाबाजारी करते हुए रंगेहाथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के नाम जूनी मंगलवारी, कोलबा स्वामी चौक निवासी भोजराज कबडूजी पारशिवनीकर (58) और दिनेश पुसाराम तितरे (38) बताया गया है. पुलिस ने यहां से 46,000 रुपये का सरकारी गेहूं और चावल जब्त किया.

भोजराज सप्तरंग ग्राहक सहकारी संस्था में कार्यरत है जबकि दिनेश अपनी किराना दूकान चलाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीसीपी राजमाने को सरकारी अनाज की कालाबाजारी को लेकर भोजराज और दिनेश के बीच सांठगांठ का पता चला. इस बीच जानकारी मिली कि भोजराज बड़ी मात्रा में सरकारी अनाज दिनेश की दूकान में खाली करवाने वाला है. उन्होंने अपनी टीम को कार्रवाई के आदेश दिये.

हो रही थी माल की ढुलाई

आदेश मिलते ही पुलिस टीम ने दिनेश के किराना स्टोर के पास फिल्डिंग लगा दी. कुछ ही देर में भोजराम मिनी ट्रक में सरकारी अनाज लेकर पहुंचा. उसने गेंहू और चावल के बोरे दिनेश की दूकान में रखवाना शुरू कर दिया. कुछ ही मिनट में पुलिस ने छापेमारी शुरू की और सरकारी अनाज का 186 बोरे गेहूं और 106 बोरे चावल जब्त किया. दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. उक्त कार्रवाई डीसीपी राजमाने के मार्गदर्शन में पूरी की गई.

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट