आवारा कुत्ते (फाइल फोटो) 
नागपुर

10654 आवारा कुत्तों का वैक्सीनेशन, मनपा का ‘मिशन रेबीज टीकाकरण’ अभियान, 3 संस्थाओं का मिला साथ

Mission Rabies Vaccination Campaign: मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी के निर्देश के अनुसार नागपुर शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण के लिए अभियान का कार्यान्वयन किया जा रहा है।

प्रिया जैस

Stray Dogs Vaccination: नागपुर में आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण के लिए मनपा द्वारा लागू ‘मिशन रेबीज टीकाकरण’ अभियान शुरुआती दौर में ही सफल होता दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। दावे के रूप में 20 दिनों के भीतर ही 10,654 आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण होने की जानकारी मनपा ने दी है।

मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी के निर्देश के अनुसार शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण के लिए अभियान का कार्यान्वयन किया जा रहा है। आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण का अभियान 1 सितंबर से शुरू हुआ है। यह अभियान 28 सितंबर तक चलाया जाएगा और इसमें शहर के 20,000 आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

3 संस्थाओं का सहयोग

इस अभियान के लिए वर्ल्ड वाइड वेटरनरी सर्विस (WVS), डब्ल्यूवीपी होप मिशन रेबीज, निर्मिति पीपल एंड एनिमल वेल्फेयर सोसाइटी ने डॉक्टरों और सहायकों के साथ वैक्सीन उपलब्ध कराई है। मनपा ने कुत्तों के टीकाकरण के लिए वाहन और कर्मचारी उपलब्ध कराए हैं। पहली बार बड़े पैमाने पर कुत्तों का टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। मनपा ने पशु प्रेमियों से एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान में शामिल होने की अपील की है। पशु प्रेमियों को एक गूगल फॉर्म में अपनी जानकारी भरनी होगी। उन्हें अपना नाम, पूरा पता, जोन का नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, कुत्तों को खाना खिलाने की जगह, उस जगह पर मौजूद कुत्तों की संख्या, रेबीज टीकाकरण की स्थिति आदि जानकारी देनी होगी। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी और एनजीओ के डॉक्टर उस जगह पहुंचकर कुत्तों का टीकाकरण करेंगे। अब तक लगभग 70 पशु प्रेमियों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया है।

आवारा कुत्तों के लिए ‘एबीसी कैंप’

शहर में आवारा पशुओं को संभालने और नियंत्रित करने के लिए भांडेवाड़ी, गोरेवाड़ा और महाराजबाग में वर्तमान में ‘एबीसी (पशु जन्म नियंत्रण) शिविर’ कार्यरत हैं। शहर में संचालित तीनों एबीसी शिविरों की प्रगति और प्रदर्शन की निगरानी के लिए एमएसयू के पशु चिकित्सा अधिकारी को एबीसी शिविरों का मासिक रिकॉर्ड रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

कुत्तों द्वारा काटे गए रोगियों को चिकित्सा सहायता और रेबीज का टीका लगवाना सुनिश्चित करने के लिए मनपा के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को सर्वेक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मनपा रेबीज की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चला रही है।

वैक्सीनेशन की बढ़ती गति

तारीख वैक्सीनशन
1 सितंबर 20
2 सितंबर 75
3 सितंबर 25
4 सितंबर 37
5 सितंबर 56
6 सितंबर 58
8 सितंबर 55
9 सितंबर 67
10 सितंबर 566
11 सितंबर 1074
12 सितंबर 1147
13 सितंबर 1121
14 सितंबर 896
15 सितंबर 1171
16 सितंबर 921
17 सितंबर 1068
18 सितंबर 1129
19 सितंबर 1168

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO