नागपुर में बदला मौसम (pic credit; social media)  
महाराष्ट्र

Nagpur News: सुबह धूप, शाम को बदराया मौसम, हवाओं ने दिलाई गर्मी से राहत, न्यूनतम पारा गिरा

नागपुर बारिश के लिए तरसा रहा हैं। बुधवार की सुबह धूप खिली लेकिन शाम होने तक बारिशनुमा मौसम बन गया था। लेकिन फिर भी बादल नहीं बरसे।

सोनाली चावरे

नागपुर: मई माह में हुई बेमौसम बारिश के बाद जून की शुरुआत से ही बादल सिटी से रूठे हुए हैं। एक ओर जहां नौतपा में बारिश हुई वहीं जून में बादल बारिश के लिए तरसा रहे हैं। बुधवार की सुबह भी धूप खिली रही लेकिन शाम होने तक बदराया मौसम बन गया।

लोगों को हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। हालांकि बारिशनुमा मौसम बन गया था लेकिन बादल नहीं बरसे। इक्का-दुक्का स्थानों पर चंद मिनटों की बूंदाबांदी हुई। बदराया मौसम होने के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान में नाममात्र बढ़ोतरी हुई है।

न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज

मौसम विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 4.1 डिग्री कम रहा। मंगलवार की तुलना में बुधवार को सिटी के अधिकतम तापमान में मात्र 0.2 डिसे की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री पर आ गया। यह औसत से 3.3 डिसे कम रहा। बीते 24 घंटों में मौसम विभाग ने सिटी के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की है।

10 तक बारिश के आसार

मौसम विभाग की ओर से लगातार रोजाना कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं लेकिन बादल बरसने को तैयार नहीं हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 10 जून तक बारिश के संकेत दिए हैं। हालांकि 6 जून को बदराया मौसम रहेगा लेकिन अन्य दिन बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिसे रहने की संभावना है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज