हाइड्रोपोनिक तरीके से उगाया हुआ गांजा (सोर्स: IANS)
मुंबई

YouTube वीडियो से सीखकर घर में उगाने लगे हाइड्रोपोनिक गांजा, मुंबई पुलिस ने पकड़ी अवैध लैब

Youtube Hydroponic Ganja Growing: मुंबई के बोरीवली में YouTube वीडियो देखकर हाइड्रोपोनिक गांजा उगाने का मामला सामने आया। पुलिस ने अवैध लैब का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

आलोक उमाकृष्ण

Youtube Hydroponic Ganja Growing In Mumbai: बोरीवली के गणपत पाटिल नगर स्थित एमएचबी कॉलोनी में पुलिस ने हाइड्रोपोनिक गांजा उगाने वाली एक अवैध लैब का पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी YouTube वीडियो देखकर गांजा उगाने का तरीका सीख रहे थे।

इसके बाद उन्होंने घर में ही वैज्ञानिक तरीके से गांजे की खेती शुरू कर दी। लैब में तापमान, नमी और पीएच लेवल नियंत्रित करने के लिए विशेष उपकरणों के साथ ग्रो एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 1.62 लाख रुपये कीमत का 54 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। इसके अलावा करीब 2.5 लाख रुपये मूल्य का 189 ग्राम गीला गांजा और खेती में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण भी जब्त किए गए। मामले में बब्बू कामत नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस मुख्य आरोपी राहुल ठाकुर की तलाश कर रही है।

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश पाटणकर के रूप में हुई थी। उसके खिलाफ आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वर्ष 2014 से लेकर 15 जुलाई 2026 के बीच कई लोगों को उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठे तो इस मामले में 29 जुलाई 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी।

मुंबई पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि YouTube से जानकारी हासिल करने के बाद आरोपियों ने गांजे की खेती कब शुरू की और इसमें कितने लोग शामिल हैं। साथ ही लैब में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और गांजे की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...