मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, बैंकाक से लाए 4.91 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार

Mumbai Airport Customs: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने बैंकाक से आए दो यात्रियों से 4.91 करोड़ का 14 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया। रुशाली बागुल व अजहर हुसैन को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया।
Major Customs crackdown at Mumbai Airport: Hydroponic marijuana worth ₹4.91 crore seized from Bangkok
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने, मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। बैंकाक के डॉन मुआंग से मुंबई पहुंचे दो यात्रियों मुंबई निवासी रुशाली बागुल (26) और अजहर हुसैन (34) को 14 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4.91 करोड़ आंकी गई है। कस्टम विभाग की सतर्कता के कारण यह अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बेनकाब हुआ है। संदिग्धों के ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर वैक्यूम सील्ड प्लास्टिक के सात पैकेट बरामद हुए।

आरोपियों ने स्वीकार की अपनी संलिप्तता

पैकेट में हाइड्रोपोनिक भांग (कैनाबिस) छिपाई गई थी। अधिकारियों ने आरोपियों के से पासपोर्ट, बोर्डिंग पास और दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए है।

एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

कस्टम विभाग ने मामले की जांच तेज कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, तस्करी सिंडिकेट से जुड़े अन्य प्रमुख सहयोगियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

जांच पूरी होने के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के पूरे तरीके का खुलासा होने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com