सांसद वर्षा गायकवाड़ (pic credit; social media) 
मुंबई

आंगनबाड़ी की खिचड़ी में निकले कीड़े, सांसद वर्षा गायकवाड़ बोलीं- दोषियों पर तुरंत हो कार्रवाई

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी पश्चिम आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को परोसे जाने वाली खिचड़ी में कीड़े निकले। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने समय रहते रोका, संघ ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सोनाली चावरे

Mumbai Anganwadi Center: मुंबई में बच्चों की सेहत से जुड़ी एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। अंधेरी (पश्चिम) के आंगनबाड़ी केंद्र में परोसी जाने वाली खिचड़ी में कीड़े पाए गए। घटना 31 अगस्त को करतार सिंह अस्पताल के पास स्थित दारुल सलाम आंगनबाड़ी संख्या 136 में हुई।

खुशकिस्मती रही कि यह गड़बड़ी बच्चों की थाली तक पहुँचने से पहले ही पकड़ ली गई। दरअसल, जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खिचड़ी परोसने जा रहे थे, तभी उन्होंने खाने में कीड़े देखे। तुरंत उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और बच्चों को यह खाना परोसा नहीं गया।

यह भोजन ग्रीष्मा महिला मंडल नामक महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से उपलब्ध कराया गया था। लेकिन घटना के बाद आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने गहरी चिंता व्यक्त की। संघ ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने तत्काल जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने भी इस घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया भोजन परोसे जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यह छोटे बच्चों के जीवन और स्वास्थ्य से खिलवाड़ है, जिसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

वहीं, आरोपों पर ग्रीष्मा महिला मंडल की सचिव दीप्ति सर्वडेकर ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका संगठन बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन देने का काम करता है और इस घटना में उनकी कोई गलती नहीं है। अगर आंगनबाड़ी कर्मचारी खुद भोजन तैयार करते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी उन पर डाली जानी चाहिए।

फिलहाल, इस मामले ने आंगनबाड़ी व्यवस्था और भोजन आपूर्ति की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में किसकी लापरवाही सामने आती है और बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर