(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

एनेस्थीसिया का इंजेक्शन बना काल, महिला कांस्टेबल के मौत ने छोड़े कई सवाल, FIR

मुंबई के एक निजी अस्पताल में एक महिला कांस्टेबल की एनेस्थीसिया देने के वजह से मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही।

आकाश मसने

मुंबई: मुंबई के एक निजी अस्पताल में एक महिला कांस्टेबल की एनेस्थीसिया देने के वजह से मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही। महिला कांस्टेबल कान की सर्जरी के लिए अस्तपाल गई थी इस दौरान एनेस्थीसिया की वजह से हुई दिक्कतों के कारण मौत हो गई।

मुंबई पुलिस की एक महिला कांस्टेबल की एक निजी अस्पताल में कान की ‘सर्जरी' लिए ‘एनेस्थीसिया' दिए जाने के बाद उत्पन्न दिक्कतों के चलते मौत हो गई। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने साझा की। महिला कांस्टेबल की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल गौरी सुभाष पाटिल (28) को अंधेरी के पश्चिमी उपनगर लोखंडवाला के एक्सिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि पाटिल को कान की ‘सर्जरी' से पहले ‘एनेस्थीसिया' दिया गया जिसके बाद उन्हें दिक्कत उत्पन्न हो गईं और गुरूवार रात उनकी मृत्यु हो गई। अधिकारी ने बताया कि मौत की सूचना पुलिस को रात करीब 10:45 बजे मिली।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अधिकारी ने बताया कि मौत का कारण पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि अंबोली पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पाटिल अंधेरी के मरोल में मुंबई पुलिस के स्थानीय शस्त्र प्रभाग में तैनात थीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध