मुंबई लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक (फाइल फोटो) 
मुंबई

रविवार को मध्य रेलवे पर कहां है मेगा ब्लॉक, यहां पढ़ें डिटेल्स

प्रभाकर दुबे

मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) मुंबई मंडल के उपनगरीय खंड पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सुबह10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक सीएसएमटी से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी से विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। ये सेवाएं भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।

सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो सेवाएं विद्याविहार और सीएसएमटी के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और ये कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

हार्बर लाइन पर पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष सेवाएं

सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक सीएसएमटी-चूनाभट्टी-बांद्रा डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और सीएसएमटी से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन और सीएसएमटी से सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मेनलाइन और पश्चिम रेलवे से होकर यात्रा कर सकते हैं।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?