Vasai Virar Jumbo Block (सोर्सः सोशल मीडिया)  
मुंबई

पश्चिम रेलवे के वसई रोड एवं विरार स्‍टेशनों के बीच ब्‍लॉक, प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक

Western Railway Block: पश्चिम रेलवे ने वसई रोड और विरार के बीच जंबो ब्लॉक तथा प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक की घोषणा की है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Vasai Virar Jumbo Block: पश्चिम रेलवे पर ट्रेनों का परिचालन सुचारु रखने के लिए वसई रोड और विरार स्टेशनों के बीच अप और डाउन धीमी लाइनों पर जंबो ब्लॉक लिया जाएगा। इसके साथ ही प्रभादेवी स्टेशन पर प्रभादेवी रोड ओवरब्रिज के गर्डर को हटाने के लिए शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में सभी लाइनों पर मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, वसई रोड और विरार के बीच रात 12:15 बजे से 4:15 बजे तक ब्लॉक रहेगा। वहीं प्रभादेवी स्टेशन पर रोड ओवरब्रिज के गर्डर हटाने के लिए रात 1:30 बजे से सुबह 6 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।

कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

वसई रोड-विरार ब्लॉक के दौरान धीमी लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड और बोरीवली के बीच फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। प्रभादेवी ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को दादर और बांद्रा से शॉर्ट टर्मिनेट कर रिवर्स किया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट और प्रभादेवी के बीच तथा माटुंगा रोड और माहिम स्टेशनों पर कोई भी उपनगरीय ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को किया जाएगा रेगुलेट

इन ब्लॉकों के कारण कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सूरत और विरार के बीच रेगुलेट या रिशेड्यूल किया जाएगा।

  • ट्रेन संख्या 09184 वाराणसी-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल को 2 घंटे रेगुलेट किया जाएगा।
  • 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल को 1 घंटा 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
  • 12928 एकता नगर-दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।
  • 12902 अहमदाबाद-दादर गुजरात मेल को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।
  • 09052 भुसावल-दादर स्पेशल को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

22 मार्च को दिन के समय कोई ब्लॉक नहीं

22 मार्च को मुंबई सेंट्रल से सुबह 5:40 बजे रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22953 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब सुबह 6:10 बजे प्रस्थान करेगी। रविवार, 22 मार्च को पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर दिन के समय कोई ब्लॉक नहीं रहेगा।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना