मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Local Train Update: बांद्रा टर्मिनस और मुंबई सेंट्रल के बीच जंबो ब्लॉक, जानें किन रूट पर पड़ेगा असर

Mumbai Railway Block: पश्चिम रेलवे पर 4 और 5 अप्रैल को बांद्रा टर्मिनस और मुंबई सेंट्रल के बीच मेजर और जम्बो ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें डायवर्ट और रद्द रहेंगी। यात्रा से पहले नया शेड्यूल जरूर देखें।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Bandra Terminus Major Block: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पश्चिम रेलवे ने बुनियादी ढांचे में सुधार और रखरखाव कार्यों के लिए इस सप्ताहांत यानी 4 और 5 अप्रैल को 'मेजर' और 'जम्बो' ब्लॉक घोषित किया है। इस ब्लॉक का सीधा असर उपनगरीय (Suburban) और मेन लाइन की सेवाओं पर पड़ेगा।

बांद्रा टर्मिनस पर 34 घंटे का 'मेजर ब्लॉक'

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) विनीत अभिषेक के अनुसार, बांद्रा टर्मिनस और बांद्रा स्टेशन के बीच कलवर्ट संख्या 22 के ऑगमेंटेशन कार्य के लिए एक बड़ा ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक बांद्रा टर्मिनस और बांद्रा के बीच 5वीं लाइन पर 4 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे शुरू होगा और 5 अप्रैल को रात 8:00 बजे तक जारी रहेगा। इस निर्माण कार्य की गंभीरता को देखते हुए, बांद्रा टर्मिनस और बांद्रा के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 18 को भी इस दौरान सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

मुंबई सेंट्रल-माहिम के बीच 'जम्बो ब्लॉक'

ट्रैक, सिग्नलिंग प्रणाली और ओवरहेड उपकरणों (OHE) के नियमित रखरखाव के लिए मुंबई सेंट्रल और माहिम स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 4/5 अप्रैल की मध्यरात्रि में 12:15 बजे से सुबह 04:15 बजे तक अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर रहेगा।

यात्रियों पर क्या होगा असर?

रूट डायवर्जन: ब्लॉक अवधि के दौरान फास्ट लाइन की सभी ट्रेनों को सांताक्रुज और चर्चगेट के बीच स्लो लाइन पर चलाया जाएगा।

देरी की संभावना: लोकल ट्रेनों के ट्रैक बदलने के कारण उपनगरीय सेवाएं अपने निर्धारित समय से 10-15 मिनट की देरी से चल सकती हैं।

निरस्तीकरण: रखरखाव कार्य के चलते कुछ चुनिंदा ट्रेनों को रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट भी किया जा सकता है।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे रेलवे स्टेशन पर की जाने वाली घोषणाओं और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखें ताकि उन्हें असुविधा न हो।

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी