रेलकर्मियों को मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार दिया गया (सोर्स: फाइल फोटो) 
मुंबई

सजगता से टला बड़ा रेल हादसा: पश्चिम रेलवे के 6 जांबाज रेलकर्मियों को मिला जीएम सेफ्टी अवार्ड

Vineet Abhishek CPRO Western Railway: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने अप्रैल 2026 में सतर्कता से रेल दुर्घटनाएं टालने वाले 6 जांबाज रेलकर्मियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड से नवाजा।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Western Railway GM Safety Award: पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2026 में सुरक्षित रेल परिचालन में अनुकरणीय योगदान देने वाले 6 रेलकर्मियों को महाप्रबंधक के “मैन ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। मुंबई स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने पुरस्कार प्रदान किए।

असाधारण सतर्कता के लिए महाप्रबंधक द्वारा मैन ऑफ द मंथ सम्मान

पुरस्कृत कर्मियों में मुंबई सेंट्रल और वडोदरा मंडल से दो-दो, जबकि अहमदाबाद और राजकोट मंडल से एक-एक कर्मचारी शामिल हैं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, इन सभी ने अपनी असाधारण सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटनाओं को टालकर यात्रियों और मालगाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

मुंबई सेंट्रल और वडोदरा मंडल के कर्मियों ने सूझबूझ से टाली दुर्घटना

मुंबई सेंट्रल मंडल से सम्मानित विकास कुमार, गुड्स ट्रेन मैनेजर और संजय कुमार, फिटर को उनकी सजगता के लिए विशेष रूप से सराहा गया। ड्यूटी के दौरान उन्होंने गाड़ी में तकनीकी गड़बड़ी और ट्रैक पर असामान्य स्थिति को समय रहते पहचानकर नियंत्रण कक्ष को सूचित किया, जिससे बड़ी घटना टल गई। वडोदरा मंडल के दो कर्मियों ने पटरी पर पड़ी बाधा और रेलखंड के पास गिरे पेड़ को देखकर तुरंत अलर्ट जारी किया। उनकी त्वरित सूचना के कारण ट्रेनों को समय पर रोका जा सका और यात्रियों को सुरक्षित रखा गया।

अहमदाबाद और राजकोट मंडल में सिग्नल व ट्रैक फिटिंग की खामियां दुरुस्त

अहमदाबाद मंडल के सम्मानित कर्मी ने सिग्नलिंग प्रणाली में संभावित त्रुटि को पकड़कर उसे ठीक कराया, जबकि राजकोट मंडल के कर्मी ने रखरखाव कार्य के दौरान ट्रैक फिटिंग में ढील देखकर उसे तत्काल दुरुस्त कराया। दोनों की सतर्कता ने ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की।

कर्मचारियों की सजगता ही सुरक्षित रेल परिचालन की नींव': महाप्रबंधक

समारोह को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने कहा कि पश्चिम रेलवे के लिए संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। “हमारे कर्मचारियों की सजगता और कर्तव्यनिष्ठा ही सुरक्षित रेल परिचालन की नींव है। ऐसे कर्मियों को सम्मानित करना न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि पूरे रेल परिवार को बेहतर काम करने की प्रेरणा भी देता है। महाप्रबंधक ने सभी रेलकर्मियों से अपील की कि वे ड्यूटी के दौरान पूरी एकाग्रता रखें और छोटी से छोटी असामान्यता को भी नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा कि “सुरक्षित रेल परिचालन” का संकल्प तभी मजबूत होगा जब हर स्तर पर सतर्कता बरती जाएगी।

कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, पुरस्कृत कर्मियों के परिवारजन और रेलवे यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। रेल प्रशासन ने घोषणा की कि ऐसे कर्मियों की सूची सभी मंडलों में साझा की जाएगी, ताकि अन्य कर्मचारी भी उनसे प्रेरणा ले सकें।

प्रभु श्रीराम पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, प्रमाण के साथ बोले-राम जी के थे 5 पिता; भड़के अखिलेश यादव

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह