सेंट्रल रेलवे सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई से यूपी, गुजरात और राजस्थान जाना हुआ आसान, पश्चिम रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का नवंबर तक विस्तार

Western Railway 9 Special Trains Extended 174 Trips: पश्चिम रेलवे ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाते हुए 174 अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है। बुकिंग 23 सितंबर से

सूर्यप्रकाश मिश्र, वेदांत जोशी

Mumbai Central Mau Special Route Diversion Aishbagh: आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

174 अतिरिक्त फेरे

इन ट्रेनों के विस्तार के तहत कुल 174 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। इससे मुंबई, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवाएं उपलब्ध होंगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-भिवानी, मुंबई सेंट्रल-मऊ, बांद्रा टर्मिनस-भिवानी, बांद्रा टर्मिनस-भुज, बांद्रा टर्मिनस-वेरावल और उधना-अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।

नवंबर तक विस्तार

मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल (09001/09002) के अतिरिक्त फेरे 9 अक्टूबर से 28 नवंबर तक निर्धारित दिनों में चलेंगे। वहीं मुंबई सेंट्रल-मऊ स्पेशल (09183/09184) के अतिरिक्त फेरे 7 अक्टूबर से 27 नवंबर तक संचालित होंगे। इसी तरह बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल (09005/09006) के अतिरिक्त फेरे 14 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेंगे।

बांद्रा टर्मिनस-भुज रूट पर ट्रेन संख्या 09037/09038, 09009/09010 और 09011/09012 के अतिरिक्त फेरे अक्टूबर से नवंबर के बीच अलग-अलग निर्धारित दिनों पर उपलब्ध रहेंगे। बांद्रा टर्मिनस-वेरावल स्पेशल (09017/09018) के भी अतिरिक्त फेरे 4 अक्टूबर से 30 नवंबर तक संचालित होंगे।

उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल

उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल (09093/09094) के अतिरिक्त फेरे 16 अक्टूबर से 14 नवंबर तक तथा उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल (09097/09098) के अतिरिक्त फेरे 6 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेंगे।

लखनऊ स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव

लखनऊ स्टेशन पर चल रहे आरएलडीए कार्य के कारण ट्रेन संख्या 09093/09094 और 09097/09098 दोनों दिशाओं में मानक नगर-ऐशबाग जंक्शन-मल्हौर मार्ग से संचालित होंगी। ये ट्रेनें लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ के स्थान पर ऐशबाग जंक्शन पर ठहराव दिया गया है।

मुंबई-मऊ स्पेशल का बदला मार्ग

लखनऊ में आरएलडीए कार्य के चलते ट्रेन संख्या 09183/09184 मुंबई सेंट्रल-मऊ स्पेशल परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन और औंड़िहार जंक्शन होकर संचालित होगी।

इस दौरान लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, अमेठी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, जंघई जंक्शन और भदोही पर ठहराव नहीं होगा। सूबेदारगंज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी जंक्शन और औंड़िहार जंक्शन पर अतिरिक्त ठहराव दिए गए हैं।

बुकिंग 23 सितंबर से

इन विस्तारित फेरों की बुकिंग 23 सितंबर से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा से प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम