वारिस पठान  (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

सबका साथ का नारा देने वालों ने सीने पर चलाया बुलडोजर.. सहारनपुर मस्जिद डिमोलेशन पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान

Waris Pathan Statement: सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद डिमोलेशन पर वारिस पठान ने BJP पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सबका साथ का नारा देने वालों ने मस्जिद पर नहीं, हमारे सीने पर बुलडोजर चलाया है।

गोरक्ष पोफली

Waris Pathan Statement Saharanpur Mosque Demolition: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध घोषित मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' की बात करने वालों ने हमारी मस्जिद पर नहीं, हमारे सीने पर बुलडोजर चलाया है।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में वारिस पठान ने कहा कि कुछ समय पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका में थे। वारिस पठान ने दावा किया कि उन्होंने अमेरिका में रहते हुए कहा था कि अगर भारत में कोई हिंदू, मुसलमानों के खिलाफ कुछ भी कहता है तो वह हिंदू नहीं है।

VHP के नवरात्रि निर्देशों पर सवाल

अब इसका असर देखिए, इसीलिए मैं कहता हूं कि उनके कहने और करने में बहुत बड़ा अंतर है। विश्व हिंदू परिषद उनकी ही एक शाखा है, जिसके द्वारा नवरात्रि के दौरान मुसलमानों के लिए तरह-तरह के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अब आदेश जारी किया गया है कि मुसलमान नवरात्रि में शामिल नहीं हो सकते, उन्हें तिलक लगाना होगा और अपना आधार कार्ड दिखाना होगा।

एआईएमआईएम नेता ने पूछा कि राष्ट्रवाद और देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाले आप कौन होते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकारों में केवल नफरत बांटी जा रही है।

30 साल पुरानी मस्जिद गिराने पर निशाना

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह 'सबका साथ, सबका विकास' की बात कर रहे हैं। 30 साल से लोग जहां नमाज पढ़ रहे थे, उसे गिरा दिया गया। भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते हैं। यह मस्जिद पर नहीं, बल्कि हमारे सीने पर बुलडोजर चलाया गया है।

टीपू सुल्तान और संजय दत्त के बयान का संदर्भ

वारिस पठान ने कहा कि हम लोगों ने टीपू सुल्तान के बारे में इतिहास पढ़ा है। इतिहास बताता है कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपनी जान गंवा दी। अभिनेता संजय दत्त के मराठी वाले बयान पर वारिस पठान ने कहा कि यह जन्माष्टमी का कार्यक्रम प्रताप सरनाईक का था, जो महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं। मराठी भाषा को लेकर वे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं।

मराठी भाषा पर वारिस पठान का रुख

उन्होंने कहा कि मैंने तब भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि हम मराठी भाषा का सम्मान और आदर करते हैं। यह बोलने के लिए एक अच्छी भाषा है। मैं भी मराठी बोलता हूं, पढ़ता हूं और लिखता हूं। लेकिन, किसी को बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। अगर कोई सीख नहीं पाया है तो उसे समय देना चाहिए। अब उनके सामने संजय दत्त ने मराठी बोलने से इनकार कर दिया। जब एक बड़े अभिनेता ने मंच से यह बात कही, तो वे केवल हंसते रहे और बैठे रहे।

मंत्री प्रताप सरनाईक को चुनौती

उन्होंने कहा कि मैं मंत्री प्रताप सरनाईक को चुनौती देता हूं कि वह बॉलीवुड के उन बड़े स्टार्स से, जो उनके दोस्त भी हैं, जानबूझकर मराठी में बात करने के लिए कहें और देखें। उद्योगपतियों से भी उनकी दोस्ती है, उनसे मराठी में बोलकर दिखाएं। सरकार के मंत्री अपना जुल्म सिर्फ ऑटो चालकों पर ही दिखाते हैं।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?