मुंबई न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra: वार्ड 63 में एमएम यादव की पदयात्रा, घड़ी के निशान के साथ दिखी भारी भीड़

Ajit Pawar NCP : वार्ड क्रमांक 63 से एनसीपी (अजीत पवार गुट) प्रत्याशी एमएम यादव ने जनसंपर्क पदयात्रा निकाली। भारी भीड़ और घड़ी के चुनाव चिन्ह के साथ मिले समर्थन से उनकी मजबूत पकड़ साफ नजर आई।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 63 से अजीत पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एमएम यादव ने शनिवार को जनसंपर्क बढ़ाने और मतदाताओं का आशीर्वाद लेने के उद्देश्य से भव्य पदयात्रा निकाली।

यह पदयात्रा विकास नगर से शुरू होकर बहराम बाग भाजी मार्केट, महात्मा गांधी स्कूल, वीरा देसाई रोड, दादा सालवी मार्ग, बिरादेसाई लिंक रोड और टेप दरगाह तक पहुंची।

पदयात्रा के दौरान जिस तरह से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और नागरिकों ने खुलकर समर्थन जताया, उससे एमएम यादव की वार्ड में मजबूत जनाधार स्पष्ट रूप से नजर आया। हर तरफ एनसीपी का चुनाव चिन्ह ‘घड़ी’ दिखाई दिया, जो समर्थकों के उत्साह और संगठनात्मक ताकत का संकेत माना जा रहा है।

चार दशक का राजनीतिक अनुभव

एमएम यादव ने वर्ष 1985 में कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की थी। वे कांग्रेस में करीब 40 वर्षों तक सक्रिय रहे और वार्ड अध्यक्ष, तालुका अध्यक्ष तथा जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उत्तर भारतीय समाज में उनकी पहचान एक साफ-सुथरी, जनसमर्पित और अनुभवी नेता के रूप में मानी जाती है।

टिकट विवाद के बाद एनसीपी में एंट्री

कांग्रेस द्वारा इस बार वार्ड से नए चेहरे को टिकट दिए जाने के बाद यादव नाराज हो गए थे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का टिकट दिया। इसके बाद से ही वार्ड 63 में चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एमएम यादव की उपलब्धता, सामाजिक जुड़ाव और वर्षों की सेवा के चलते उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है। पदयात्रा में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दे दिया है कि वार्ड 63 में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान