बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े फोटो सोर्स- नवभारत
मुंबई

विशाखा राऊत का जाति प्रमाणपत्र अवैध घोषित, BMC आयुक्त से मिले सरवणकर; कार्रवाई की मांग तेज

Mumbai BMC Caste Certificate: मुंबई के वार्ड 191 की शिवसेना नगरसेविका विशाखा राऊत का जाति प्रमाणपत्र अवैध घोषित। पूर्व विधायक सदा सरवणकर के प्रतिनिधिमंडल ने बीएमसी आयुक्त से कार्रवाई की मांग की।

रूपम सिंह

Vishakha Raut Caste Certificate Invalidated Mumbai: शिवसेना की वार्ड क्रमांक 191 की नगरसेविका विशाखा राऊत का जाति प्रमाणपत्र जाति जांच समिति द्वारा अवैध घोषित किए जाने के बाद बीएमसी के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मामले में प्रशासन से आगे की कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व विधायक सदा सरवणकर, उनकी बेटी प्रिया सरवणकर और बीएमसी में शिवसेना के गुटनेता अमेय घोले के प्रतिनिधिमंडल ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े से मुलाकात की।

चुनाव में हारने वाली प्रिया ने दी थी चुनौती

प्रिया सरवणकर ने बीएमसी चुनाव में विशाखा राऊत के खिलाफ चुनाव लड़ा था। चुनाव में हार के बाद उन्होंने राऊत के जाति प्रमाणपत्र को जाति जांच समिति के समक्ष चुनौती दी थी। समिति की जांच के बाद प्रमाणपत्र को अवैध घोषित किया गया।

अमेय घोले शिवसेना प्रतिनिधि ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े से मुलाकात की

नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग

समिति के फैसले के बाद अब प्रशासन से नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त से मुलाकात कर मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेज भी सौंपे। नेताओं का कहना है कि प्रशासन को बिना किसी दबाव के नियमों के अनुसार फैसला लेना चाहिए।

सदा सरवणकर ने साधा निशाना

आयुक्त से मुलाकात के बाद सदा सरवणकर ने विशाखा राऊत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने करीब 20 वर्षों तक उनके साथ काम किया है और इसलिए उनके जाति प्रमाणपत्र से संबंधित जानकारी उन्हें पहले से थी। उन्होंने यह भी कहा कि एक चुनाव में उन्होंने स्वयं ओबीसी वार्ड से चुनाव लड़ा था।

अमेय घोले ने सौंपे दस्तावेज

शिवसेना के बीएमसी गुटनेता अमेय घोले ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को मामले से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज सौंप दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान मामले की पूरी जानकारी प्रशासन के सामने रखी गई है। अब इस मामले में बीएमसी प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार