विक्रोली एफओबी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: नवभारत की खबर के बाद हरकत में प्रशासन, विक्रोली FOS का काम शुरू होगा

Vikroli Foot Over Bridge: विक्रोली टैगोर नगर में बंद फुट ओवर ब्रिज के चलते हुए हादसे के बाद बीएमसी ने नया पैदल पुल बनाने का फैसला लिया है। एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: विक्रोली पूर्व के टैगोर नगर में प्रवीण होटल के पास पादचारी पुल (ईएच FOS) का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाने बाला है। मनपा अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

मनपा की ओर से ट्रैफिक विभाग को एनओसी के लिए दरखास्त दी गई है। एनओसी मिलने के बाद फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

MMRDAऔर मनपा में सामंजस्य की कमी

इसके पहले एमएमआरडीए और और मनपा में सामंजस्य की कमी के चलते ब्रिज का निर्माण कार्य अधर में लटक गया था। हादसे के बाद अब मनपा ब्रिज का निर्माण करने जा रही है। पिछले दिनों ब्रिज बंद होने से हाईवे पार करते समय बस की चपेट में आने से मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों का सायन अस्पताल में उपचार चल रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही नवभारत अखबार में इस समस्या को लेकर प्राथमिकता से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें एक वीडियो में दिखाया गया था कि बच्चे स्कूल आते-जाते समय किस तरह से बंद फुट ओवर ब्रिज की रेलिंग के किनारे लटक कर हाईवे को पार कर रही है।

अखबार ने अपनी खबर में किसी बड़े हादसे की तरफ इशारा भी किया था, लेकिन प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा ठीक 2 दिन बाद ही इसी जगह पर सड़क पार करते समय दो मां-बेटी हादसे का शिकार हो गई।

मई 2025 में बंद किया गया था ब्रिज

  • जानकारी के अनुसार मनपा ब्रिज विभाग ने मई 2025 में जर्जर बताते हुए ब्रिज को बंद कर दिया था, जिसे अभी तक मरम्मत नहीं किया गया।
  • 2022 में भी एक फुट ओवर ब्रिज को जर्जर बता कर बंद किया गया था, उसके बाद दूसरे ब्रिज को भी बंद किये जाने से परेशानी खड़ी हो गई।
  • मई महीने में विक्रोली पूर्व में प्रवीण होटल, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (ईईएच) पर FOS पैदल यात्री पुल की मरम्मत के लिए बंद किया गया है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा