विक्रोली माइनर अब्यूज़ केस (सौ. सोशल मीडिया एक्स ) 
मुंबई

मुंबई के विक्रोली पार्कसाइट में 13 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Vikroli Minor Abuse Case: मुंबई के विक्रोली पार्कसाइट इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विक्रोली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

अपूर्वा नायक

Vikroli Minor Abuse Case: विक्रोली पार्कसाईट में नाबालिग के साथ जबरन कई बार दुष्कर्म करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है, जिससे लोगों में आक्रोश फैला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया खुद पार्कसाईट पुलिस स्टेशन जा कर मामले की जानकारी ली।

पार्कसाईट पुलिस वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटेकर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पार्कसाईट के जनता बेकरी में काम करने वाला 31 वर्षीय आरोपी नफीस अहमद अब्दुल रहमान उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।

दर्ज मामले के मुताबिक आरोपी नफीस अहमद अब्दुल रहमान उर्फ सलमान ने पार्कसाईट की जनता बेकरी के पीछे 13 वर्षीय नाबालिग से जनवरी महीने से मार्च महीने तक लगातार जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिससे लड़की गर्भवती हो गई।

बेकरी से सामान लेने आती थी लड़की

जानकारी के अनुसार आरोपी जनता बेकरी में काम करता है। मराठी मूल की लड़की बेकरी से सामान लेने आती थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया, जिससे लड़की गर्भवती हो गई, लड़की आरोपी के डर की वजह से घर पर किसी को बताया नहीं।

आरोपी को सख्त सजा दिलाएं

  • पीड़िता के पारिवारिक डॉक्टर डॉ। सुबोध चावदाने ने बताया कि लड़की हमारे क्लिनिक में इलाज के लिए आई थी। हमने पाया कि वह गर्भावस्था में है नाबालिग होने के नाते इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
  • लड़की ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, प्रशासन और समाज को चाहिए की लड़की की मानसिक स्थित में कैसे सुधार हो उसका पीड़िता में कोई दुष्प्रभाव ना पड़े इसका ख्याल रखें।
  • घटना के बाद पूर्व सांसद किरीट सोमैया पार्क साईट पुलिस स्टेशन जा कर मामले की जानकारी ली और आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की