कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम हो', महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने उठाई मांग

OBC Census Demand: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में OBC जनगणना के लिए अलग कॉलम और स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान में भारी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा।

आकाश मसने

Vijay Wadettiwar In Maharashtra Assembly: कांग्रेस विधानमंडल नेता विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान राज्य सरकार से मांग की कि केंद्र सरकार को पत्र लिखकर जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने का आग्रह किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनगणना की घोषणा तो की है, लेकिन उसमें ओबीसी के लिए कोई अलग कॉलम नहीं है। जब तक ओबीसी की सटीक जनसंख्या स्पष्ट नहीं होगी, तब तक उन्हें उनके अधिकार और उचित हिस्सेदारी कैसे मिलेगी।

विजय वडेट्टीवार ने बताया कि ओबीसी समाज की जनसंख्या 50 प्रतिशत होने के बावजूद महा ज्योति को मात्र 300 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जो सर्वथा अन्यायपूर्ण है। पीएचडी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही। ऑनलाइन प्रशिक्षण पर प्रति विद्यार्थी 50 हजार से 1 लाख रुपए खर्च होने के बावजूद 85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इससे मुंह मोड़ लिया है। स्वाधार योजना के पैसे न मिलने से छात्रावास से बाहर रहने वाले विद्यार्थियों की हालत बेहद खराब है।

स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान में महाघोटाला

कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान में 12 हजार करोड़ रुपए के महा घोटाले का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कचरे के ढेर वास्तविकता से अधिक दिखाकर फर्जी डीपीआर तैयार किए जा रहे हैं। केवल 30 प्रतिशत काम करके 100 प्रतिशत बिल वसूले जा रहे हैं। अक्कलकोट, लातूर और पंचगनी जैसे शहरों में अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर ठेके लिए हैं।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) नेता अविनाश जाधव ने भी सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों पर कमीशन मांगने के आरोप लगाए हैं। वडेट्टीवार ने पूरे मामले की एसआईटी जांच की मांग की और सवाल उठाया कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को रखकर सरकार क्या साबित करना चाहती है?

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन