(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

Vasai East में चल रहा था नकली घरेलू सामान का धंधा, कई कंपनियों के नाम का दुरुपयोग

Vasai East के ममता कंपाउंड में नकली घरेलू सामान बनाने वाली फैक्ट्री पर नायगांव पुलिस ने छापा मारकर 8.80 लाख का माल जब्त किया। नामी कंपनियों के नाम से प्रोडक्ट बेचने पर केस दर्ज किया गया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: वसई पूर्व से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक गोदाम में कई मशहूर कंपनियों के नाम का इस्तेमाल करके नकली घरेलू सामान बनाए और बेचे जा रहे थे।

इस संबंध में नायगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। वसई पूर्व में कामन देवदल इलाका है। यहां खुली फैक्ट्रियों में गैर-कानूनी धंधे होने की बात सामने आ रही है, इसी इलाके के ममता कंपाउंड में चल रही फैक्ट्री में नामी कंपनियों के नाम और लोगों का इस्तेमाल कर नकली प्रोडक्ट बनाए जाने का खुलासा हुआ है।

यह घटना फील्ड मैनेजर के पद पर कार्यरत शीतल कुमार झा के संज्ञान में आई थी। गुरुवार को इसकी शिकायत किए जाने के बाद नायगांव पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया। उसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारकर नकली सामान जब्त किया।

इसमें हैंडवॉश, टूथपेस्ट, डिसइंफेक्टेंट, सफाई में इस्तेमाल होने वाला फिनाइल, बर्तन धोने का साबुन, हेयर ऑयल, नामी कंपनी के नाम और लोगों वाले स्टिकर, एक जैसे दिखने वाले प्रोडक्ट की नकली बोतलें और बैग जैसे नकली सामान शामिल थे, जिनकी कीमत 8 लाख 80 हजार रुपये है। संबंधित लोगों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, 1956 की धारा 51, 63, 64 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अवैध निर्माणों में गैर-कानूनी फैक्ट्रियां

  • नकली प्रोडक्ट्स मार्केट में कैसे आए? इसके पीछे कौन सा गैंग है? पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। नायगांव पुलिस द्वारा नकली प्रोडक्ट्स के मामले में कार्रवाई कर के जिन सामानों को जब्त किया है।
  • इसमें जानी-मानी कंपनी डाबर इंडिया, रैकेट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और गोदरेज के उत्पादों का समावेश है। वसई विरार शहर में हाल के दिनों में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण सामने आए है। पहले पता चला था कि यह निर्माण ड्रग्स और नकली सामान बनाने के अड्डा थे।

बनाई जा रही थी नकली शराब

कुछ दिन पहले, जानी-मानी कंपनियों की बोतलों में नकली शराब बनाकर बेची जा रही थी। इसलिए, दिन-ब-दिन शहर में अवैध निर्माण गैर-कानूनी धंधों का अड्डा बनते जा रहे हैं। इसके बाद यह बात सामने आई है कि शहर में जानी मानी कंपनियों के नाम पर नकली प्रोडक्ट तैयार करके बेचे जा रहे हैं, इसलिए नागरिक ऐसे अवैध अड्डों और नकली सामान बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश