वसई विरार एयर पॉल्यूशन (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

वसई-विरार मनपा का रिवाइज्ड डीपी जल्द, नहीं हो पा रहा नियोजित विकास!

Civic Amenities Mumbai: वसई-विरार मनपा का रिवाइज्ड डेवलपमेंट प्लान अक्टूबर 2026 तक तैयार किया जाएगा, जिससे अवैध निर्माण पर नियंत्रण और नागरिक सुविधाओं का समायोजित विकास सुनिश्चित होगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Vasai Virar Development Plan: मुंबई में वसई-विरार मनपा क्षेत्र के लिए रिवाइज्ड डेवलपमेंट प्लान (DP) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को देखते हुए मनपा ने नया DP तैयार करने का निर्णय लिया है। यदि योजना समय पर पूरी हुई, तो अक्टूबर 2026 तक डेवलपमेंट प्लान घोषित किया जाएगा।

शुरुआती कदम पूरे हो चुके हैं और 22 अक्टूबर 2025 को एक उप-निदेशक स्तर के शहरी विकास अधिकारी को नियुक्त किया गया है, साथ ही पूरी टीम को सक्रिय किया गया है। राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने विधानसभा को भरोसा दिलाया कि डेवलपमेंट प्लान निर्धारित समय पर घोषित कर दिया जाएगा।

अनियंत्रित विकास

वसई-विरार में DP समय पर न होने के कारण समायोजित विकास प्रभावित हो रहा है। बड़े पैमाने पर अनियंत्रित निर्माण को रोकने के लिए एक्सपर्ट मैनपावर की कमी को देखते हुए विधायक राजन नाइक ने MRTP एक्ट की धारा 162 के तहत MMRDA के माध्यम से एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की। विधायक स्नेहा दुबे और योगेश सागर ने भी इस मुद्दे को सदन में उठाया।

हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) प्रोजेक्ट को रिवाइज्ड DP में शामिल किया गया है। प्लान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है, और ग्रीन बेल्ट व अन्य मुद्दों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जॉइंट मीटिंग के जरिए समीक्षा की जाएगी।

नागरिक सुविधाओं से वंचित

वसई-विरार में अवैध निर्माणों के कारण कई नागरिक सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। कुछ इमारतों को तोड़ने के लिए हाईकोर्ट का आदेश लेना पड़ा, और कई इमारतों को ओसी नहीं मिली, जिससे पानी और अन्य सुविधाओं में बाधा आई।

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी