सुनेत्रा पवार-देवेंद्र भुयार  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

वरुड़-मोर्शी में सूखा: डीसीएम सुनेत्रा पवार ने लिया समीक्षा बैठक में जायजा, फसल नुकसान के पंचनामे के निर्देश

Amravati Varud-Morshi Drought: अमरावती जिले की वरुड़ और मोर्शी तहसील में गहराए सूखे के संकट को देखते हुए उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने प्रशासनिक समीक्षा बैठक की।

आंचल लोखंडे

DCM Sunetra Pawar Amravati Review: अमरावती जिले के वरुड़ और मोर्शी तहसील में गहराए सूखे के संकट को देखते हुए उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने प्रशासनिक स्तर पर राहत कार्यों की समीक्षा की। पूर्व विधायक देवेंद्र भुयार द्वारा क्षेत्र की विकट स्थिति से अवगत कराने के तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत और जल प्रबंधन के सख्त निर्देश दिए।

कम बारिश के कारण क्षेत्र में भूजल स्तर गिरने से संतरा, मौसमी, कपास और सोयाबीन की फसलों को भारी क्षति पहुंची है। उपमुख्यमंत्री ने अमरावती के जिलाधिकारी आशीष येरेकर को प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कर क्षतिपूर्ति रिपोर्ट सरकार को भेजने के आदेश दिए।

जल स्रोतों का संरक्षण और प्रबंधन

पीने के पानी, सिंचाई और मवेशियों के लिए पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु मध्यम व लघु परियोजनाओं के साथ-साथ कोल्हापुरी बांधों के दरवाजे तुरंत बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

पेयजल योजनाओं को गति देने पर जोर

क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए निर्माणाधीन प्रादेशिक जल आपूर्ति योजना का काम युद्धस्तर पर पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा, मोर्शी शहर के लिए एक नई जल आपूर्ति योजना का प्रस्ताव तुरंत शासन को भेजने के लिए कहा गया है।

प्रशासन को संवेदनशीलता बरतने की सलाह

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सूखा प्रभावित किसानों और नागरिकों की समस्याओं का नियमित मूल्यांकन करें तथा राहत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लगातार राज्य सरकार को सौंपते रहें।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प