वाढवण पोर्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट से स्थानीय युवाओं को बड़ा मौका, कौशल विकास के लिए सरकार-पोर्ट के बीच एमओयू

Vadhavan Port Project के तहत स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास की बड़ी पहल शुरू हुई है। एमओयू के जरिए मुफ्त प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार उन्मुख कोर्स देकर हजारों छात्रों को अवसर देने की तैयारी है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Youth Training Port Project: वाढवण पोर्ट परियोजना के साथ स्थानीय युवाओं के भविष्य को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट लिमिटेड और महाराष्ट्र सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय के बीच कौशल विकास को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने छात्रों से संवाद किया और सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

छात्रों को प्रमाण पत्र और इंटर्नशिप के अवसर

इस पहल के तहत 4 सप्ताह का कस्टम डॉक्यूमेंटेशन कोर्स पूरा करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। पहले बैच के कई विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अवसर भी मिला है। साथ ही 11 छात्रों को GP रेटिंग प्री-सी ट्रेनिंग के कन्फर्मेशन लेटर दिए गए हैं। यह 6 माह का रेसिडेंशियल कोर्स है, जिसकी लगभग 2.5 लाख रुपये की फीस वाढवणपोर्ट प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा पूरी तरह वहन की जा रही है।

नई योजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

एक अन्य महत्वपूर्ण पहल के तहत गेटवे टर्मिनल इंडिया को ‘कौशल्य निर्माणी योजना’ लागू करने का लेटर ऑफ अवॉर्ड दिया गया है। इसके माध्यम से वाढवणक्षेत्र के युवाओं को कंटेनर टर्मिनल एसोसिएट के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे युवाओं को पोर्ट और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

हजारों युवाओं को मिलेगा लाभ

वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट लिमिटेड और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय की साझेदारी से 44 गांवों के युवाओं को आईटीआई के माध्यम से निःशुल्क शॉर्ट टर्म कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। अब तक 45,878 पंजीकरण हो चुके हैं और 6,000 से अधिक छात्र प्रशिक्षणरत हैं। कुल 28 कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी अवधि 4 सप्ताह से लेकर 6 महीने तक है।

कौन थे पिंगली वेंकैया? जानें भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के असली डिजाइनर की अनसुनी दास्तान

शहीद राजगुरु की अमर गाथा: पुणे के खेड़ से लाहौर जेल तक, जानिए भगत सिंह और सुखदेव के साथ उनके बलिदान की कहानी

यूपी में महिलाओं को योगी सरकार देगी 50-50 हजार रुपये! चुनाव से पहले BJP ने अपनाया बिहार वाला फॉर्मूला

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

RG कर रेप केस में बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे पूर्व TMC विधायक ओडिशा से गिरफ्तार