मुंबई लोकल (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: उरण–नेरूल–बेलापुर रूट पर 10 नई लोकल सेवाओं को मंजूरी, यात्रियों को राहत

Mumbai Local: उरण–नेरूल–बेलापुर रूट पर 10 नई लोकल सेवाओं को मंजूरी मिली है, लेकिन संचालन चुनाव आयोग की अनुमति पर निर्भर है। तरघर और गव्हाण स्टेशन भी शुरू होने को तैयार हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: उरण नेरूल और बेलापुर मार्ग पर लोकल सेवाओं में बढ़ोतरी की उम्मीद एक बार फिर तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि केंद्र सरकार ने इस रूट पर 10 नई लोकल सेवाओं को मंजूरी दे दी है।

इनमें नेरल- उरण-नेरूल के 4 फेरों और बेलापुर-उरण- बेलापुर के 6 फेरों को शामिल किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि तरघर और गव्हाण स्टेशन के संचालन को भी मंजूरी मिल चुकी है।

हालांकि रेलवे प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इन सेवाओं की शुरू करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति जरूरी है। रेलवे जल्द ही यह प्रस्ताव आयोग को भेजने वाला है। यानी सेवाएं बढ़ाने की घोषणा के बावजूद इसकी शुरुआत आयोग की हरी झंडी मिलने पर ही संभव होगी।

फिलहाल चल रही 40 लोकल सेवाएं

उरण, जसाई, उलवे और आसपास के क्षेत्रों से नेरूल व बेलापुर की ओर सफर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने इस मार्ग पर तेज और भरोसेमंद लोकल सेवा की मांग को और बढ़ा दिया है।

फिलहाल इस रूट पर 40 लोकल सेवाएं सुबह 6 बजे से रात 9:55 बजे तक चलती हैं, लेकिन पीक ऑवर्स में 60 से 90 मिनट के अंतराल पर लोकल चलने से यात्रियों को भारी परेशानी होती है। कई यात्रियों ने बार-बार बताया है कि लंबे इंतजार के कारण ऑफिस टाइम और 10 कनेक्टिविटी दोनों प्रभावित होते हैं।

तरघर और गव्हाण स्टेशन के काम पूरे

इधर, वर्षों से अटके तरघर और गव्हाण स्टेशन के काम पूरे हो चुके है। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इन स्टेशनों पर लोकल हॉल्ट शुरू करने की मांग कर रखी है। दीनों स्टेशन उरण लाइन पर तेजी से विकसित हो रहे इलाकों को जोड़ेंगे और रोजाना यात्रा करने वालों के लिए राहत साबित हो सकते है। रेलवे के अनुसार, नई सेवाओं और स्टेशनों का संचालन शुरू होने से इस रूट की क्षमता बढ़ेगी और उरण नेरूल बेलापुर मार्ग पर भीड़ कम होगी।

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट