सर्दियों में पटरियों पर नजर रख रही हैं रेलवे की निगरानी टीम, जानिए कैसे करती है पेट्रोलिंग

Cold Weather Patrolling: गोंदिया में रेलवे ने शीत ऋतु के दौरान कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग तेज की, ट्रैक सुरक्षा और ट्रेन संचालन को बनाए रखने के लिए सतर्कता जारी।
Cold Weather Patrolling: गोंदिया में रेलवे ने शीत ऋतु के दौरान कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग तेज की, ट्रैक सुरक्षा और ट्रेन संचालन को बनाए रखने के लिए सतर्कता जारी।
कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Track Inspection in Gondia: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में शीत ऋतु के दौरान कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग का कार्य निरंतर जारी है। यह विशेष गश्त मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के निर्देशन में की जा रही है, ताकि तापमान में भारी गिरावट के दौरान भी ट्रेनों का संचालन पूर्णतः सुरक्षित बना रहे।

सर्दी के मौसम में विशेषकर रात के समय तापमान में उल्लेखनीय कमी के कारण रेल पटरियों में थर्मल संकुचन होता है, जिससे रेल फ्रैक्चर, वेल्ड फेल्योर, हैंगिंग स्लीपर तथा बकलिंग जैसी संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इन चुनौतियों को देखते हुए मंडल प्रशासन द्वारा पटरियों, पुलों, पॉइंट व क्रॉसिंग्स सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर नियमित निरीक्षण के लिए पेट्रोलिंग स्टाफ की तैनाती की गई है।

पेट्रोलिंग कर्मी लगा रहे पैदल गश्त

पेट्रोलिंग कर्मी लगातार पैदल गश्त कर किसी भी प्रकार की रेल क्रैक, अनियमितता या असामान्यता का शीघ्र पता लगाते हैं। वे नियंत्रण कार्यालय के सतत संपर्क में रहते हैं तथा किसी दोष का पता चलते ही सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

रेलवे की विशेष गश्त

इन निवारक उपायों के परिणामस्वरूप ठंड के मौसम में होने वाली संभावित खराबियों का समय रहते पता लग जाता है और त्वरित सुधार संभव हो पाता है, जिससे ट्रेन संचालन निर्बाध व सुरक्षित बना रहता है।

यह पेट्रोलिंग मुख्य रूप से मंडल के अन्य आवश्यक सेक्शनों में प्रभावी रूप से की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि शीतकालीन मौसम में ट्रैक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और रेलवे कर्मियों की सतर्कता व समर्पण से ही यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com