राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

Uddhav Thackeray At INDIA Alliance Meeting: चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ साझा रणनीति तय करने के लिए आयोजित INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की एकला चलो नीति पर आपत्ति जताई।

गोरक्ष पोफली

Uddhav Thackeray Slams Congress Policy: CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ साझा रणनीति तय करने के लिए नई दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन की बैठक में भारी सियासी घमासान देखने को मिला। इस बैठक में मुंबई से वर्चुअली जुड़े उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया और मुख्य विपक्षी दल को खरी-खोटी सुनाई।

लगभग 10 मिनट के अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की एकला चलो नीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अलग-अलग प्रदर्शन करने से गठबंधन की एकजुटता और संदेश दोनों कमजोर पड़ते हैं।

उद्धव बोले अलग-अलग प्रदर्शन ठीक नहीं

बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस द्वारा अलग-अलग राज्यों में अकेले आयोजित किए जा रहे धरना-प्रदर्शनों पर खुलकर आपत्ति जताई। उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा अलग से किए जा रहे प्रदर्शन का विशेष रूप से उल्लेख किया।

उद्धव ने कहा कि गठबंधन के सहयोगियों का इस तरह अलग-थलग कार्यक्रम करना सही संदेश नहीं देता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को प्रभावी ढंग से घेरना है, तो सभी दलों को अपनी अलग राह छोड़नी होगी और 'INDIA' गठबंधन के एक ही साझा बैनर तले मैदान में उतरना होगा।

4 अक्टूबर के बड़े आंदोलन का ऐलान

उद्धव ठाकरे ने बैठक में जानकारी दी कि 4 अक्टूबर 2026 को महाराष्ट्र में शिवसेना ठाकरे गुट चुनाव आयोग के खिलाफ एक विशाल आंदोलन और मुंबई मार्च करने जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब पूरे देश में विपक्ष एकजुट होकर एक साथ रैलियां और प्रदर्शन करेगा, तभी आंदोलन का वास्तविक प्रभाव दिखेगा।

दरअसल, चुनाव आयोग से जुड़े खुलासों के बाद कांग्रेस ने अपनी सभी प्रदेश इकाइयों को अलग-अलग प्रदर्शन करने का निर्देश दिया था। उद्धव की मुख्य चिंता यही थी कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के बजाय गठबंधन को एक संयुक्त मोर्चे के रूप में जनता के बीच जाना चाहिए।

CEC का इस्तीफा और बैलेट पेपर की मांग

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, EVM के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने और एसआईआर प्रक्रिया से पहले की वोटर लिस्ट इस्तेमाल करने जैसी प्रमुख मांगें उठीं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि चुनाव आयोग के भीतर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में 14 बार आपत्तियां जताई हैं, जिससे चुनाव प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

बीजेपी का तंज और राहुल गांधी का पलटवार

गठबंधन के इस आंतरिक मनमुटाव पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली में बैठक से पहले ही 'इंडी' ब्लॉक बिखर गया है। उन्होंने AAP, DMK की अनुपस्थिति और उद्धव के वर्चुअली जुड़ने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी दल राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठक के बाद कहा कि काफी अच्छी चर्चा हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी हुई है और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई