उद्धव ठाकरे (सौजन्य-एएनआई) 
मुंबई

ऐसा कुछ न करें...जिलाध्यक्षों को उद्धव ठाकरे का संदेश, निकाय चुनाव के लिए तैयार की रणनीति

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां जोरो-शोरो से शुरू हो चुकी है। इसी संदर्भ में शिवसेना यूबीटी ने शिवसेना भवन में अपने सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए शिवसेना यूबीटी ने अपनी कमर कस ली है। शिवसेना यूबीटी ने आज (20 जून) को अपने सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की, जिसमें निकाय चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को शिवसेना भवन में अपनी पार्टी के जिलाध्यक्षों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से महाराष्ट्र में इस साल के उत्तरार्द्ध में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के विषय पर चर्चा की।

इस बार महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए वार्ड परिसीमन प्रक्रिया भी पहले ही शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही यहां 32 जिला परिषदों, 336 पंचायत समितियों और 248 नगरपालिका परिषदों के लिए भी चुनाव होने वाले हैं।

चुनाव की तैयारी शुरू करने का आदेश

शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेता अनिल परब ने बैठक के बारे में बताते हुए ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘उद्धवजी ने जिलाध्यक्षों से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी शुरू करने को कहा। जिलाध्यक्षों से मतदाता सूची संशोधन और वार्ड परिसीमन प्रक्रिया पर भी नजर रखने को कहा गया है।''

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा सदस्य विनायक राउत ने कहा कि बैठक में जिला इकाई प्रमुखों के अलावा, जिला संपर्क प्रमुख और राज्य भर के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। विनायक राउत ने कहा, ‘‘कार्यकर्ताओं का मानना ​​है कि हमें स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ना चाहिए। इस मुद्दे पर अंतिम फैसला उद्धवजी लेंगे।''

गठबंधन पर ले निर्णय

शिवसेना यूबीटी पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि उद्धव ठाकरे ने जिले के नेताओं से स्थानीय स्तर पर समान विचारधारा वाले समूहों के साथ गठबंधन पर निर्णय लेने को कहा। सूत्र ने बैठक में ठाकरे द्वारा दिए गए बयान के हवाले से बताया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी से मत डरिए। सुनिश्चित कीजिए कि आप ऐसा कुछ न करें, जिससे भाजपा और उसके सहयोगियों को फायदा हो। हम उन्हें हरा सकते हैं।''

इससे पहले, दिन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महा विकास आघाडी (MVA) के घटक दल महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनाव एक साथ लड़ने पर विचार करेंगे। एमवीए में राकांपा (एसपी), ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस शामिल हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी