आदित्य ठाकरे व उद्धव ठाकरे (सोर्स: एएनआई) 
मुंबई

उद्धव ठाकरे पहुंचे अस्पताल, आदित्य ठाकरे ने बताया एंजियोप्लास्टी का सच, जानिए क्या है मामला

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे को सोमवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदित्य ठाकरे ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता पूर्व नियोजित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए और वह स्वस्थ हैं।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे को सोमवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले खबर आई थी कि उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी हुई है। लेकिन कुछ देर बाद बेटे आदित्य ठाकरे ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता पूर्व नियोजित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए और वह स्वस्थ हैं।

आदित्य ठाकरे ने ‘एक्स' पर लिखा कि ‘‘आज सुबह उद्धव ठाकरे ने सर एच एन रिलायंस अस्पताल में पूर्व नियोजित विस्तृत जांच कराई। आपकी शुभकामनाओं से वह स्वस्थ हैं और काम करने तथा जनता की सेवा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।'' आदित्य के पोस्ट में उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी होने की बात को कोई उल्लेख नहीं है।

बता दें कि 2012 में दो बार उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। 16 जुलाई 2012 को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जांच में पता चला था कि उनके हार्ट की तीन मेन आर्टरी में से दो में 100 फीसदी ब्लॉकेज है। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें दो एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी थी। 20 जुलाई को पहली और नवंबर 2012 में दूसरी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

विधानसभा की तैयारी में जुटे है उद्धव ठाकरे

बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। सभी राजनीतिक दल इसी में जुटे हुए हैं। दशहरे के दिन मुंबई में दशहरा रैली के दौरान उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। जहां उन्होंने राजनीतिक विरोधियों को जमकर निशाने पर लिया।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज