राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai News: 60:40 फॉर्मूला फाइनल? जानें कैसे बंटेंगी मुंबई की 227 सीटें ठाकरे भाइयों में

Maharashtra में जल्द ही Municipal Election दस्तक देने वाला है। जिसको लेकर सियासी दलों में हलचल तेज हो गई हैं। UBT और MNS के बीच में जल्द ही गठबंधन की संभावना जतायी जा रही है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: राज्य में निकाय चुनावों की हलचलों के बीच ठाकरे बंधुओं के साथ आने की चर्चाएं गर्म हैं। हालांकि शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के गठबंधन के आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सूत्रों की मानें तो उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच गठबंधन की सहमति बनती नजर आ रही है और दिवाली के बनती नजर आ रही और के बीएमसी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर 60:40 के फॉर्मूले पर मंथन चल रहा है। दोनों पार्टियों अपनी-अपनी ताकत के अनुसार सीटें साझा कर सकती हैं।

इसमें 60 प्रतिशत यूबीटी और 40 फीसदी सीटें मनसे को मिलने की संभावना है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के बीच गठबंधन अब केवल मुंबई से और मजबूत एक औपचारिकता मात्र है। दोनों दलों के नेताओं को ऐसी सीटों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। जहां उनकी ताकत - अधिक है। राज्य के बाकी हिस्सों में दोनों - दल एक-दूसरे की ताकत के आधार पर निर्णय लेंगे। यूबीटी और मनसे का मुंबई, ठाणे, नाशिक और कल्याण-डोंबिवली क्षेत्रों में प्रभाव है। बीएमसी की 227 सीटों में से ठाकरे गुट 147 और मनसे 80 पर चुनाव लड़ सकती है।

दबदबा: इन इलाकों में बराबर की सीटें

मनसे के एक नेता ने बताया कि पेंच उन सीटों को लेकर निर्माण हो सकता है, जहां शिवसेना (यूबीटी) और मनसे दोनों का दबदबा है। दादर-माहिम, लालबाग, परेल, शिवडी, विक्रोली, डिडोशी, घाटकोपर पश्चिम, दहिसर, और भांडुप जैसे क्षेत्रों में बराबर-बराबर सीटें बंट सकती है। मुंबई के कई मराठी भाषी इलाकों में शिवसेना (यूबीटी) और मनसे का लगभग बराबर प्रभाव है। शहर के बाकी हिस्सों में यह अनुपात 60:40 रहने की संभावना है। जिसमें 60 प्रतिशत सीटें शिवसेना (यूबीटी) को और बाकी सीटें हमे मिलेंगी। मुस्लिम बहुल्य इलाकों में भी इसे फार्मूले पर सीटें साझा होंगी। राज ठाकरे स्पष्ट कर चुके है कि उनकी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज