साकीनाका राजीव नगर की जर्जर सड़क( pic credit; social media) 
मुंबई

साकीनाका राजीव नगर की जर्जर सड़कों से बढ़ी परेशानी, गणेश विसर्जन पर भी पड़ा असर

Mumbai News: साकीनाका के राजीव नगर की सड़कों पर गड्ढे और खुले खड्डों से नागरिक परेशान हैं। गंदगी और पानी की समस्या ने हालात और बिगाड़ दिए हैं, जिससे गणेश विसर्जन में भी दिक्कतें आ रही हैं।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: साकीनाका स्थित राजीव नगर की झोपड़पट्टियों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। गंदगी, पानी की किल्लत और जर्जर सड़कों ने नागरिकों का जीना दुश्वार कर दिया है। एल-वार्ड के अंतर्गत आने वाले चौरड नंबर 161 के इस इलाके में सड़कें इतनी बदहाल हो चुकी हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

इलाके की अधिकांश सड़कों पर लगे पेवर ब्लॉक उखड़ चुके हैं। पानी के कनेक्शन के लिए खोदे गए गड्ढे खुले पड़े हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। जगह-जगह गड्ढे और उसमें जमा मलबा लोगों की परेशानी को और बढ़ा रहा है। यही वजह है कि गणेशोत्सव के मौके पर विसर्जन के दौरान नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या की शिकायत एल-वार्ड कार्यालय में की जा रही है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। नागरिकों ने आरोप लगाया है कि संबंधित विभाग शिकायत दर्ज कर लेने के बाद भी कार्रवाई नहीं करता।

समाजसेवक प्रदीप बंड ने भी राजीव नगर का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मनपा अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि इलाके की सड़कों की मरम्मत और शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी है। उनका कहना है कि सड़कों पर पड़े गड्ढे और खराब पेवर ब्लॉक न केवल नागरिकों को परेशान कर रहे हैं बल्कि स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हैं।

गणेश भक्तों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में त्योहारों और रोजमर्रा की जिंदगी दोनों पर असर पड़ेगा। अब देखना यह होगा कि महानगरपालिका नागरिकों की इस समस्या पर कब तक ध्यान देती है और सुधारात्मक कदम उठाती है।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति