मुंबई

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास में भाग लेगा 'आईएनएस त्रिकंद'

प्रभाकर दुबे

मुंबई: 'आईएनएस त्रिकंद' (INS Trikand) खाड़ी क्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास 'कटलेस एक्सप्रेस 2023' (Cutless Express 2023) में भाग लेगा। यह अभ्यास 16 मार्च तक चलेगा। पश्चिमी नौसेना कमान के प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यास में 50 से अधिक देश और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियां भाग ले रही हैं। इस साझा अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना और क्षेत्र में सागरीय लेन को समुद्री वाणिज्यिक यातायात के लिए सुरक्षित रखना है।

 'आईएमएक्स-सीई-23 अभ्यास' (IMX-CE-23 Exercise) दुनिया के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यासों में से एक है। यह भारतीय नौसेना की पहली आईएमएक्स भागीदारी है। प्रवक्ता ने कहा कि यह दूसरा अवसर भी है जहां सीएमएफ द्वारा आयोजित अभ्यास में एक भारतीय नौसेना का जहाज भाग ले रहा है। इससे पहले 22 नवंबर को आईएनएस त्रिखंड ने सीएमएफ के नेतृत्व वाले ऑपरेशन सी सोर्ड 2 में भाग लिया था।

मजबूत होंगे संबंध 

सी स्वॉर्ड 2 और आईएमएक्स-सीई-23 जैसे अभ्यासों में भागीदारी भारतीय नौसेना को आईओआर में समुद्री भागीदारों के साथ संबंधों को मजबूत करने और अंतर-संचालनीयता और सामूहिक समुद्री क्षमता बढ़ाने में सक्षम बनाती है। यह नौसेना को क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा में रचनात्मक योगदान करने में भी सक्षम बनाता है।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai: शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- लड़ाई जारी है...

शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- हमारी लड़ाई जारी है, NCP के रुख पर बढ़ा सस्पेंस

Delimitation Bill Live: मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; स्टालिन के बाद पवार को मनाने पहुंचे राहुल गांधी

एक ही पार्टी के छह सांसदों को दो-दो व्हिप! UBT ने बागीयों काे भी सौंपा नोटिस, परिसीमन बिल पर फंसा कानूनी पेच

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!