नैना क्षेत्र की टाउन प्लानिंग योजनाओं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स-X) 
मुंबई

मुंबई को मिलेगी रफ्तार: नैना क्षेत्र की टाउन प्लानिंग योजनाओं को तुरंत मंजूरी देने के CM फडणवीस के निर्देश

Mumbai NAINA Town Planning: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नैना क्षेत्र के टाउन प्लानिंग प्लान को तुरंत मंजूरी देने, गलतियां सुधारने और ग्रामीणों को प्रॉपर्टी कार्ड बांटने के निर्देश दिए।

रूपम सिंह

Third Mumbai NAINA Town Planning Devendra Fadnavis Approval: नवी मुंबई में विकसित हो रही तीसरी मुंबई को रफ्तार मिलती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नैना (नवी मुंबई एयरपोर्ट इन्फ्लुएंस नोटिफाइड एरिया) इलाके के गांवों के टाउन प्लानिंग प्लान को तुरंत मंजूरी देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया हैं।

समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा

साथ ही उन्होंने मंजूर प्लान में गलतियां ठीक की करने और ग्रामीणों को प्रॉपर्टी कार्ड बांटने का भी निर्देश दिया है। सिडको-नैना के तहत आने वाले गांवों के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सह्याद्री गेस्ट हाउस में सोमवार को एक बैठक हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, विधायक महेश बाल्दी, प्रशांत ठाकुर सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सर्वे कर दूर की जाएंगी योजनाओं की त्रुटियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैना इलाके में टाउन प्लानिंग प्लान कई वर्षों से लंबित है। नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि मंजूर प्लान में गलतियां हैं। मौके पर जाकर सर्वे करके गलतियों को दूर किया जाना चाहिए। सरकार ने जमीन की पैमाइश के लिए प्राइवेट एजेंसियों को मंजूरी दी है।

समग्र विकास योजना तैयार करने पर जोर

इस इलाके में जमीन की पैमाइश उनके जरिए होनी चाहिए। बढ़ती आबादी को देखते हुए जलापूर्ति, परिवहन, पार्किंग, सड़कें, विकास योजना और इंफ्रास्ट्रक्चर का एक साथ विचार करके प्लान बनाया जाए।

पहले से बने जलापूर्ति - की योजनाः DCM शिंदे

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुझाव दिया कि ग्रामीणों को उनकी काबिलियत के हिसाब से जमीन देकर पारदर्शिता बनाए रखी जानी चाहिए, यदि भविष्य में नैना इलाके में बड़े पैमाने पर शहर और प्रोजेक्ट बनने हैं, तो उसके लिए जलापूर्ति की पहले से प्लानिंग बनाना जरूरी है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता