मुंबई मोनोरेल (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

दौड़ती भागती मुंबई की स्पीड पर लगा ब्रेक, 2 घंटे तक हवा में अटकी रही यात्रियों की सांसें

Mumbai News: दौड़ती भागती मुंबई की रफ्तार में मंगलवार के दिन थोड़ी देर के लिए ब्रेक लग गया था। मुंबई में आचार्य अत्रे चौक स्टेशन पर एक मोनो रेल में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण ट्रेन को रोका गया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई में आचार्य अत्रे चौक स्टेशन पर एक मोनो रेल ट्रेन 12 मिनट तक रुकी रही। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि भीड़ को कम करने और यात्रियों को ट्रेन से उतारने के लिए रोकी गई थी।

यह घटना मंगलवार को सामने आए संकट के दो दिन बाद हुई जब "एलिवेटेड ट्रैक" पर दो मोनोरेल ट्रेन रुक गई थीं और सैकड़ों यात्रियों को बचाने के लिए दमकल विभाग को बुलाना पड़ा था।

टेक्निकल प्रॉब्लम का दिया हवाला

'महा मुंबई मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड' यानी एमएमएमओसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि संत गाडगेबाबा चौक स्टेशन की ओर जा रही एक मोनोरेल को सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर आचार्य आत्रे चौक स्टेशन पर 12 मिनट के लिए रोका गया। ट्रेन किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं रुकी थी।

एसओपी का हवाला देकर रोकी ट्रेन

आगे जानकारी देते हुए बताया गया है कि एक दिन पहले लागू की गई नयी मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी के तहत ट्रेन को यात्रियों को उतारने के लिए रोका गया क्योंकि भार 104 मीट्रिक टन के बजाय 107 मीट्रिक टन हो गया था।

2 घंटे फंसे रहे यात्री

अधिकारी ने कहा कि कई यात्री ट्रेन से उतरने को तैयार नहीं थे, जिस कारण इसमें समय लगा। मुंबई में देश की एकमात्र मोनोरेल कॉरिडोर है. मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास एक मोनोरेल ट्रेन में मंगलवार शाम 582 यात्री दो घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे थे। बाद में उन्हें सुरक्षित निकाला गया।

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार